1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न्यूयॉर्क से वायरल हो रही शाहरुख खान की तस्वीर, देखिए किसके साथ शॉपिंग करते नजर आए किंग खान

न्यूयॉर्क से वायरल हो रही शाहरुख खान की तस्वीर, देखिए किसके साथ शॉपिंग करते नजर आए किंग खान

 Published : Jul 09, 2024 04:22 pm IST,  Updated : Jul 09, 2024 04:30 pm IST

शाहरुख खान इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। यही वजह है कि वह अनंत-राधिका की शादी के फंक्शन में नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं हाल ही में न्यूयॉर्क से किंग खान की एक फोटो सामने आई हैं, जिसमें वह शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं।

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
न्यूयॉर्क में दिखे शाहरुख खान Image Source : DESIGN

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों न्यूयॉर्क में वेकेशन एंजाॅय कर रहे हैं। वहीं इस दौरान उनके साथ उनकी लाडली सुहाना भी मौजूद हैं। हाल ही में पिता और बेटी की न्यूयॉर्क से एक तस्वीर सामने आई है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पापा-बेटी  न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। 

बेटी संग न्यूयॉर्क में दिखे शाहरुख खान

शाहरुख खान की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें वो सुहाना खान के साथ शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में एक्टर कैश काउंटर पर बिल देते नजर आ रहे हैं। वहीं सुहाना पास में खड़े होकर किसी से फोन पर बात कर रही हैं। इस दौरान शाहरुख खान ऑल ब्लैक लुक में काफी डैशिंग दिखाई दे रहे हैं। वहीं अपने लुक को कूल दिखाने के लिए उन्होंने कैप लगाया हुआ है। वहीं सुहाना इस दौरान फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के अलावा शाहरुख खान की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो हाथ में जूते लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। किंग खान की न्यूयॉर्क से सामने आई ये तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

Shah Rukh Khan
Image Source : DESIGNन्यूयॉर्क में दिखे शाहरुख खान

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

बता दें कि बीते साल शाहरुख खान बैक टू बैक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में (पठान, जवान और डंकी) दे चुके हैं। वहीं अब शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली टाइटल फिल्म 'किंग' की तैयारी में हैं। इस फिल्म में वो अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। 'किंग' फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे और एक्शन की जिम्मेदारी सिद्धार्थ आनंद को दी गई है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और सिद्धार्थ आनंद की मार्फ्लिक्स एंटरटेनमेंट इसे मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन