1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिर पकड़े... मासूम चेहरे पर दिखी मायूसी, KKR की हार पर कुछ ऐसा हुआ किंग खान के बेटे अबराम का हाल

सिर पकड़े... मासूम चेहरे पर दिखी मायूसी, KKR की हार पर कुछ ऐसा हुआ किंग खान के बेटे अबराम का हाल

 Published : Apr 27, 2024 03:23 pm IST,  Updated : Apr 27, 2024 03:23 pm IST

शाहरुख खान बीते दिन अपने बेटे अबराम के साथ कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच देखने पहुंचे थे। इस दौरान की एक तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें अबराम अपने एक्सप्रेशन से फैंस का दिस जीत रहे हैं।

Shah Rukh khan, Abram khan- India TV Hindi
KKR की हार पर कुछ ऐसा हुआ अबराम का हाल Image Source : X

सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान के छोटे लाडले यानी अबराम खान इंडस्ट्री के फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। अबराम घर में सबसे छोटे हैं इस लिहाज से वो परिवार के सबसे ज्यादा लाडले माने जाते हैं। इसके साथ ही वो फैंस के पंसदीदा स्टार किड भी हैं। हालांकि शाहरुख पूरी कोशिश करते हैं कि वह अबराम को लाइमलाइट से दूर रखें, बावजूद इसके वह हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी बीच हाल ही में अबराम अपनी एक तस्वीर की वजह से फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। 

KKR की हार पर मायूस दिखे अबराम 

दरअसल, बीते दिन शाहरुख खान अपनी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स के मैच को एंजॉय करते नजर आए। वहीं, इस दौरान शाहरुख खान के साथ उनके छोटे बेटे अबराम भी नजर आए। वहीं, जब कोलकाता नाइटराइडर्स का कैप्टन श्रेयस अय्यर इस दौरान आउट हुए तो अबराम निराश हो गए और अपना सिर पकड़ लिया। वायरल हो रहे इस दौरान की तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अबराम किस तरह से अपना सिर पकड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस दौरान उनके मासूम से चेहरे पर मायूसी भी दिख रही है। अब शाहरुख खान के क्यूट से बेटे अबराम का ये क्यूट रिएक्शन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। लोग उनके इस क्यूट से एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।  

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट 

 शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'डंकी' में नजर आए थे। शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। वहीं अब शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन