1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ फेम शहीर शेख के पिता वेंटिलेटर पर, फैंस से की दुआ की गुजारिश

'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ फेम शहीर शेख के पिता वेंटिलेटर पर, फैंस से की दुआ की गुजारिश

 Published : Jan 19, 2022 01:31 pm IST,  Updated : Jan 19, 2022 01:31 pm IST

करणवीर शर्मा, वत्सल सेठ सहित कई लोगों ने उनके पिता के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।

'कुछ रंग प्यार के ऐसे...- India TV Hindi
'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ फेम शहीर शेख के पिता वेंटिलेटर पर Image Source : INST//SHAHEERNSHEIKH

देशभर में कोरोना का कहर जारी है। हर रोज मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। टीवी सीरियल ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ फेम शहीर शेख ने हाल ही में एक ट्वीट किया, जिसके बाद फैंस उनके परिवार के दुआ कर रहे हैं।

शहीर शेख ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘मेरे पिता वेंटीलेटर पर हैं, वह गंभीर कोरोना इन्फेक्शन से पीड़ित हैं। प्लीज आप उन्हें अपनी दुआओं में याद रखिएगा।’

अपने ट्वीट के साथ शहीर शेख ने अपने पिता की एक फोटो शेयर की है। शहीर की इस पोस्ट को 1,126  रीट्वीट, 263 कोट और 7,450 लाइक्स आए हैं। इस पोस्ट के बाद सभी उनके पिता की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

 
इसके साथ ही सेलेब्स भी शहीर शेख के पिता के लिए दुआ मांग रहे हैं।

करणवीर शर्मा, वत्सल सेठ सहित कई लोगों ने उनके पिता के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। हिना खान ने शहीर का पोस्ट रीट्वीट करके लिखा है, धैर्य रखो दोस्त, मैंने तुमसे कहा था कि वह ठीक और खुश होकर जल्दी घर वापस आएंगे...इंशाअल्लाह।

वर्कफ्रंट पर शाहीर शेख इस वक्त पव‍ित्र रिश्ता 2 में नजर आ रहे हैं। शो में अंक‍िता लोखंडे के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी प्यार मिल रहा है. इससे पहले शाहीर कुछ रंग प्यार के ऐसे भी शो में एर‍िका फर्नांड‍िस के साथ नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन