1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'विवाह' का 'राहुल' अब हो गया है 25 साल का गबरू-जवान, बदला लुक देख फैंस हैरान, बोले- यकीन नहीं होता...

'विवाह' का 'राहुल' अब हो गया है 25 साल का गबरू-जवान, बदला लुक देख फैंस हैरान, बोले- यकीन नहीं होता...

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 05, 2024 12:14 pm IST,  Updated : Aug 05, 2024 12:14 pm IST

साल 2006 में रिलीज हुई 'विवाह' में शाहिद कपूर-अमृता राव की केमेस्ट्री खूब पसंद की गई थी। फिल्म के सभी कलाकार अपनी एक्टिंग से दर्शकों को इंप्रेस करने में सफल रहे, फिर चाहे वो बड़ा हो या छोटा। छोटे से याद आया, क्या आपको विवाह फिल्म का 'राहुल' याद है?

अमेय ने विवाह में...- India TV Hindi
अमेय ने विवाह में राहुल नाम के बच्चे का किरदार निभाया था। Image Source : INSTAGRAM

शाहिद कपूर और अमृता राव स्टारर 'विवाह' वो फिल्म है, जिसने शाहिद के करियर को नई उड़ान दी। ये फिल्म शाहिद और अमृता के करियर की बेस्ट फिल्मों में गिनी जाती है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद-अमृता के अलावा समीर सोनी, अनुपम खेर, आलोक नाथ, सीमा बिस्वास, मनोज जोशी और लता सभरवाल जैसे सितारे भी अहम रोल में दिखाई दिए थे। 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म के लिए सभी कलाकारों को खूब तारीफें मिलीं। इस फिल्म में एक चाइल्ड आर्टिस्ट भी नजर आया था, जो खूब पसंद किया गया। हम बात कर रहे हैं फिल्म में शाहिद कपूर के भतीजे राहुल की, जो फिल्म में चाची-चाची करते अमृता राव के पीछे घूमता है। फिल्म में ये किरदार अमेय पांड्या ने निभाया था।

25 साल के हैं अमेय पांड्या

जब ये फिल्म रिलीज हुई अमेय सिर्फ 8 साल के थे, लेकिन अपनी अदाकारी से उन्होंने फिल्म में जो जान फूंकी वो वाकई तारीफ के काबिल थी। इस फिल्म को रिलीज हुए अब 18 साल हो चुके हैं और अमेय भी बड़े हो गए हैं। अमेय अब 25 साल के हो गए हैं और हैंडसम हंक-जवान दिखने लगे हैं। पिछले दिनों जब अमेय टी-20 वर्ल्ड कप देखने पहुंचे थे, तब उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। 

अमेय पांड्या ने इन शोज में भी किया काम

अमेय पांड्या की ने सिर्फ विवाह में ही नहीं, स्वामी, तूफान, टूनपुर का सिपरहीरो, लफंगे परिंदे, पार्टनर और लागा चुनरी में दाग जैसी फिल्मों में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है और साथ ही कई विज्ञापनों का भी चेहरा रह चुके हैं। इसके अलावा अमेय ने कुछ टीवी सीरियल्स में भी काम किया है, जिनमें सुपरहिट धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' भी शामिल है। ये अमेय का डेब्यू शो था। अमेय जब 7 साल के थे, तभी उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू कर लिया था।

amey pandya
Image Source : INSTAGRAMअमेय पांड्या अब ऐसे दिखने लगे हैं।

बड़े पर्दे से दूर हैं अमेय

इसके अलावा वह 2005 में आए 'कैसा ये प्यार है' में भी दिखाई दिए थे। लेकिन, जब 2006 में रिलीज हुई विवाह में उन्होंने क्यूट राहुल का किरदार निभाया तो हर कोई उनका फैन हो गया। हालांकि, अब कुछ समय से वह बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन अपने शोज और फिल्मों को लेकर वह आज भी चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा अमेय सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिसमें उन्हें देखकर फैंस को यकीन ही नहीं होता कि ये वही विवाह के राहुल हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन