1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 25 टांके लगने के बाद भी फिल्म 'जर्सी' के लिए शूटिंग करते रहे शाहिद कपूर

25 टांके लगने के बाद भी फिल्म 'जर्सी' के लिए शूटिंग करते रहे शाहिद कपूर

 Published : Dec 18, 2021 04:54 pm IST,  Updated : Dec 18, 2021 04:54 pm IST

शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे हैं।

शाहिद कपूर- India TV Hindi
25 टांके लगने के बाद भी फिल्म 'जर्सी' के लिए शूटिंग करते रहे शाहिद कपूर Image Source : INSTAGRAM/SHAHID KAPOOR

Highlights

  • फ़िल्म 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
  • शाहिद कपूर फिल्म में एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे हैं।

शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म जर्सी की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। शाहिद कपूर करीब ढाई साल बाद रुपहले पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। जर्सी 31 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के लिए शाहिद कूपर ने काफी मेहनत की है। फिल्म की कहानी के मुताबिक अभिनेता ने एक क्रिकेटर की भूमिका के लिए उन्होंने खुद को तैयार किया है।  

फिल्म के लिए दिन-ब-दिन ट्रेनिंग लेते हुए, शाहिद कपूर ने अपनी भूमिका में सर्वश्रेष्ठ देने के लिए नेट पर बहुत पसीना बहाया है। वह न केवल हर एक शॉट को परफेक्ट करना चाहते थे, बल्कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके होंठ पर चोट लग गयी थी। 25 टांके लगने के बाद शाहिद जर्सी के लिए जोरदार बल्लेबाजी की तरह मैदान पर डटे रहे।

सेट पर शाहिद की दुर्घटना के बारे में बात करते हुए, निर्माता अमन गिल ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि शाहिद एक परफेक्शनिस्ट हैं, लेकिन उस दिन हमने जो देखा वह शाहिद की सच्ची खेल भावना का प्रदर्शन था! वह अपने टांके के बाद सेट पर वापस आ गए थे और हम उनके अभिनय के प्रति उनके जुनून से सभी चकित थे। उन्होंने अर्जुन की भावनाओं को पर्दे पर जीवंत करने के लिए अपना सब कुछ दिया है और जब आप फिल्म देखेंगे तो आप इसे देख पाएंगे!"

फ़िल्म 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है! अल्लू अरविंद की तरफ से डायरेक्ट की गई फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता गौतम तिन्ननुरी ने किया है, फ़िल्म का निर्माण अमन गिल, दिल राजू और एस नागा वामसी द्वारा किया गया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन