1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को सता रही दिल्ली की याद, खान मार्केट को लेकर लिखी ये बात

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को सता रही दिल्ली की याद, खान मार्केट को लेकर लिखी ये बात

 Published : Mar 13, 2022 06:47 pm IST,  Updated : Mar 13, 2022 06:47 pm IST

एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को दिल्ली की याद सता रही है। मीरा ने दिल्ली के खान मार्केट से जुड़ी कुछ बातों को लिखा है।

मीरा राजपूत- India TV Hindi
मीरा राजपूत Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • मीरा राजपूत ने दिल्ली को लेकर लिखीं ये बातें
  • लिखा- काला घोड़ा मुझे खान मार्केट की बहुत याद दिलाता है
  • "मेरे लिए यह दिल्ली मेरी जान है"

एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को दिल्ली की याद सता रही है। मीरा ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर के अपनी पुरानी यादों को ताजा की। मीरा ने दिल्ली के खान मार्केट से जुड़ी कुछ बातों को लिखा है। साथ ही #DelhiGirlInMumbai हैशटैग के साथ लंबी पोस्ट लिखी है। उन्होंने दिल्ली मेरी जान भी लिखा है जिससे साफ समझ आ रहा है कि मीरा को किस कदर दिल्ली के बिना जी रही हैं।

मीरा ने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- "काला घोड़ा मुझे खान मार्केट की बहुत याद दिलाता है। वहां की गलियां, घुमावदार सड़कें, विचित्र बुटीक, फेमस खाने की जगहें और पार्किंग। शहर जाना मुझे दिल्ली की बहुत याद दिलाता है, मेरे लिए यह दिल्ली मेरी जान है।" 

नवाज की नेचुरली हंसी देखने वालों के लिए एक्टर ने पोस्ट की PHOTO, फैंस हो गए फिदा

मीरा ने इस पोस्ट के साथ दिल वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। शाहिद की मीरा को दिल्ली की इस कदर याद सता रही है। शायद कहीं दिल्ली का प्लान न बन जाए। खैर जो भी हो मगर एक बात तो साफ है कि सपनों की नगरी में जाकर भी मीरा दिल्ली की मोहब्बत भूल नहीं पाईं।

#TheKashmirFiles की टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली, PM ने की फिल्म की तारीफ

बता दें, शाहिद कपूर ने 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी। दोनों ने अरेंज्ड मैरिज किया है। साथ ही दोनों के बीच अथाह प्रेम है। शाहिद और मीरा के दो बच्चे हैं, बेटी का नाम मिशा और बेटे का नाम जैन कपूर है। अक्सर शाहिद और मीरा फोटो पोस्ट करते रहते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन