Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने फिर रचा इतिहास, बने भारत के सबसे अमीर एक्टर, जानें कितनी है नेटवर्थ?

शाहरुख खान ने फिर रचा इतिहास, बने भारत के सबसे अमीर एक्टर, जानें कितनी है नेटवर्थ?

Written By: Shyamoo Pathak Published : Oct 01, 2025 03:53 pm IST, Updated : Oct 01, 2025 08:39 pm IST

शाहरुख खान अब 1 बिलियन नेटवर्थ वाले भारत के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं। शाहरुख खान की कुल नेटवर्थ 12490 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। साथ ही हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज को भी पीछे छोड़ दिया है।

Shahrukh Khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@IMSRK शाहरुख खान

शाहरुख खान का चार्म और स्टारडम केवल भारत तक सीमित नहीं रहा और कई देशों में उन्होंने अपनी पर्सनालिटी का जलवा दिखाया। आज भी दुनिया के कई देशों से शाहरुख खान के लाखों फैन्स उन्हें याद करते रहते हैं। अब शाहरुख खान ने एक और इतिहास रच दिया है और भारत के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं। शाहरुख खान के आगे हॉलीवुड सितारों का भी स्टारडम धरा रह गया और अब बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान 12 हजार 4 सौ 90 करोड़ रुपयों के मालिक बन गए हैं। हाल ही में जारी की गई हुरुन इंडिया रिच लिस्ट की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 1 अक्तूबर को रिलीज हुई इस रिपोर्ट में शाहरुख खान की नेटवर्थ देखकर हर कोई चौंक गया। 

अब बिलियनर बने शाहरुख खान

बता दें कि बिलियन में अपनी नेटवर्थ बनाने वाले शाहरुख खान 59 साल के हैं और बीते दिनों अपने बेटे आर्यन खान की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर सुर्खियों में रहे। अब शाहरुख खान ने नेटवर्थ के मामले में हॉलीवुड के अमीर सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है। जिनमें टेलर स्विफ्ट, अरनोल्ड, जैरी सीनफील्ड और सेलेने गोमेज जैसे सेलिब्रिटी भी शामिल हैं। अब शाहरुख खान बिलियनर बनने वाले दुनिया के पहले एक्टर बन गए हैं। बता दें कि बॉलीवुड में बीते कई सालों से शाहरुख सबसे अमीर एक्टर के तौर पर काबिज हैं और अब एक बार फिर उन्होंने अपनी कमाई के डंका बजवाया है। शाहरुख खान के बाद बॉलीवुड की हीरोइन जूही चावला भी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं और उनकी नेटवर्थ 7790 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं तीसरे नंबर पर ऋतिक रोशन शामिल हैं और उनकी नेटवर्थ 2160 करोड़ रुपये है। 

करण जौहर और अमिताभ बच्चन भी लिस्ट में शामिल

बता दें कि शाहरुख खान के साथ अमिताभ बच्चन और करण जौहर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर रहे और 1630 करोड़ रुपयों की नेटवर्थ दर्ज की गई। वहीं करण जौहर जो बॉलीवुड के धांसू डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं भी इस लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे हैं। करण जौहर ने 1880 करोड़ रुपयों की नेटवर्थ के साथ चौथे नंबर पर अपना नाम दर्ज कराया है। 

ये भी पढ़ें- 'कांताराः चैप्टर 1' में दिलजीत दोसांझ की धाकड़ एंट्री, 'रेबेल' में गूंजी जोशीली आवाज, लोग बोले- दिल-दिमाग पर होगा हावी

Kantara Chapter 1 Prediction: 'कांतारा चैप्टर 1' पर होगी पैसों की बारिश, बंपर कमाई से 'छावा' और 'सैयारा' का भी तोड़ेगी रिकॉर्ड!

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement