1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 29 साल पहले रिलीज हुई थी DDLJ, काजोल को करवाचौथ पर आई फिल्म की याद, फोटो शेयर कर दी बधाई

29 साल पहले रिलीज हुई थी DDLJ, काजोल को करवाचौथ पर आई फिल्म की याद, फोटो शेयर कर दी बधाई

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 20, 2024 04:33 pm IST,  Updated : Oct 20, 2024 04:33 pm IST

काजोल और शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने आज 29 साल पूरे कर लिए हैं। आज ही दिन ये फिल्म रिलीज हुई थी। काजोल ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर फैन्स को करवाचौथ की बधाई दी है।

Kajol- India TV Hindi
काजोल Image Source : INSTAGRAM

रविवार का दिन करवाचौथ के त्योहार से शुरू हुआ। छुट्टि के दिन पड़ने वाले इस पति-पत्नि के प्यार भरे इस त्योहार को मनाने के लिए घरों में खूब चलह पहल देखने को मिल रही है। आज से 29 साल पहले काजोल और शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में करवाचौथ दिखाया गया था। इस फिल्म ने इस त्योहार को देशभर में महत्तम का उच्चतम स्थान दिलाया। आज 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म के रिलीज को पूरे 29 साल हो गए हैं। आज ही के दिन 1995 में ये फिल्म रिलीज हुई थी। काजोल ने इसके 29 साल पूरे होने पर इसकी एक फोटो शेयर की है। साथ ही एक प्यारा कैप्शन लिखते हुए सभी को करवाचौथ की बधाई भी दी है। 

काजोल ने दी करवाचौथ की बधाई

काजोल ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'ओह माई गॉड 29 साल पूरे हो गए। आप सभी को करवाचौथ की हार्दिक बधाई। मैं भी शायद मराठा मंदिर जाकर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म देखूंगी।' बता दें कि ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन और हिट फिल्मों में रही है। मुंबई के मराठा मंदिर थियेटर में आज भी ये फिल्म चल रही है। इस फिल्म की दीवानगी 2 पीढियों में देखने को मिलती है। फिल्म में शाहरुख खान और काजोल के रोमांस को लोगों ने खूब प्यार दिया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी। 

फिल्म ने की थी बंपर कमाई

20 अक्तूबर 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। 4 करोड़ रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म ने 103 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर सभी के होश उड़ा दिए थे। ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म की आज भी लोग तारीफ करते रहते हैं। टीवी पर इस फिल्म को आज भी देखा जाता है। इस फिल्म में भी करवाचौथ मनाया जाता है। फिल्म में करवाचौथ मनाए जाने के सीन्स आज भी सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। युवाओं में आज भी इस फिल्म का क्रेज देखने को मिलता है। आज फिल्म ने 29 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म में अमरीश पुरी, काजोल, शाहरुख खान और फरीदा जलाल अहम किरदारों में नजर आए थे। फिल्म को यश चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। जतिन ललित का संगीत था और गानों के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन