1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में लगेगा साउथ का तड़का, विजय सेतुपति बनेंगे फिल्म का हिस्सा

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में लगेगा साउथ का तड़का, विजय सेतुपति बनेंगे फिल्म का हिस्सा

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 06, 2022 08:34 am IST,  Updated : Jul 06, 2022 08:34 am IST

शाहरुख लंबे वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म के काम में बिज़ी चल रहे हैं। एक्टर कुछ फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं और कुछ फिल्मों की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। फिल्मों की लिस्ट में एक नाम 'जवान' का भी शामिल है।

Jawan - India TV Hindi
Jawan  Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में नज़र आएंगे साउथ स्टार विजय सेतुपति!
  • फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की वापसी का दिल थामकर इंतज़ार हो रहा है। किंग खान के चाहनेवाले उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। लंबे वक्त से एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख पिछले चार साल से फिल्मी पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि अब उनके फैंस का ये इंतज़ार खत्म होने जा रहा है। सुपरस्टार शाहरुख खान एक नहीं, दो नहीं बल्कि अपनी कई सारी फिल्में लेकर अपने चाहनेवालों के बीच आने वाले हैं। 

शाहरुख लंबे वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म के काम में बिज़ी चल रहे हैं। एक्टर कुछ फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं और कुछ फिल्मों की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। फिल्मों की लिस्ट में एक नाम 'जवान' का भी शामिल है। 'जवान' से किंग खान लुक पोस्टर रिलीज़ किया जा चुका है। पोस्टर में एक्टर बेहद ही खतरनाक अवतार में नजर आ रहे थे। शाहरुख की इस फिल्म में साउथ का जबरदस्त तड़का लगने जा रहा है। फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आने वाली हैं। वहीं फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 

अब तक की जानकारी के मुताबिक फिल्म डायरेक्टर एटली ने इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण,नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, राणा दग्गुबाती और सुनील ग्रोवर को साइन किया है। लेकिन लेटेस्ट अपडेट की मानें तो अब शाहरुख की इस फिल्म में राणा दग्गुबाती की जगह विजय सेतुपति नज़र आएंगे। खबरों की मानें तो राणी दग्गुबाती अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिज़ी चल रहे हैं। उनके पास फिलहाल डेट्स की कमी है। 

इतना ही नहीं फिल्म में विजय सेतुपति विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। साउथ और बॉलीवुड सितारों को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटिड हैं। बता दें फिल्म को गौरी खान प्रड्यूस कर रही हैं। वहीं 'जवान' को रेड चिली प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म पैन इंडिया लेवल पर रिलीज की जाएगी।  फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

ये भी पढ़िए

Shweta Tripathi Birthday: 37 साल की हुईं 'Mirzapur' की गोलू गुप्ता, रियल लाइफ मे बहुत दिलचस्प है उनकी लव स्टोरी

Ranveer Singh Birthday: इन 8 दमदार परफॉर्मेंस की वजह से रणवीर सिंह बने बॉलीवुड के सुपरस्टार

Koffee With Karan 7: आलिया भट्ट ने खोले अपने सुहागरात के राज, रणवीर सिंह का हाल हुआ हंस-हंस के बेहाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन