1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ranveer Singh Birthday: इन 8 दमदार परफॉर्मेंस की वजह से रणवीर सिंह बने बॉलीवुड के सुपरस्टार

Ranveer Singh Birthday: इन 8 दमदार परफॉर्मेंस की वजह से रणवीर सिंह बने बॉलीवुड के सुपरस्टार

 Edited By: Poonam Yadav
 Published : Jul 06, 2022 06:00 am IST,  Updated : Jul 06, 2022 12:06 pm IST

Ranveer Singh Birthday:रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर में से एक हैं. रणवीर को स्टारडम दिलाने में उनके इन 8 किरदारों ने निभाई है अहम भूमिका।

रणवीर सिंह जन्मदिन - India TV Hindi
रणवीर सिंह जन्मदिन  Image Source : RANVEER SINGH INSTAGRAM

Ranveer Singh Birthday: एनर्जी के पवार हाउस कहे जाने वाले स्टार रणवीर सिंह का आज 37 वां जन्मदिन है। आज रणवीर ऊंचाई के जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। रणवीर की कामयाबी देखकर हर किसी को लगता है कि किस्मत उन पर मेहरबान है। लेकिन, हम आपको बता दें करियर के मुकाम पर आज वो जहां खड़े हैं वो किस्मत से नहीं, बल्कि उन्होंने उसे अपनी लगन और मेहनत से पाया है। आज हम आपको रणवीर के उन 8 बेहतरीन किरदारों के बारे में बताएंगे, जिसने उन्हें बॉलीवुड का सुपरस्टार बनाया।

बिट्टू शर्मा (बैंड बाजा बारात) :

फिल्म ''बैंड बाजा बारात' से रणवीर सिंह का करियर शुरू हुआ।  इस फिल्म रणवीर सिंह में बिट्टू शर्मा का किरदार कुछ ऐसे निभाया की हर कोई उनकी अदाकारी का फैन हो गया। ये फिल्म हिट रही और अनुष्का शर्मा के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अपनी पहली ही फिल्म में वो अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके थे। इस फिल्म के लिए रणवीर को बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड मिला। 

वरुण (लुटेरा):

आदित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'लुटेरा" रणवीर के बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती है. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन  क्रिटिक्स ने रणवीर की एक्टिंग को खूब सराहा। अपने करियर के शुरूआती दौर में इस तरह की फिल्म कर, उन्होंने साबित कर दिया की वो इस इंडस्ट्री में सिर्फ मसाला फ़िल्में करने के लिए नहीं आए हैं। 

कबीर मेहरा (दिल धड़कने दो')

फिल्म 'दिल धड़कने दो' में रणवीर ने एक अमीर बाप के गैर ज़िम्मेदार बेटे 'कबीर' की भूमिका बहुत ही शिद्दत से निभाई। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर जैसे मंझे हुए कलाकार थे। बावजूद इसके उन्होंने अपने अभिनय कौशल से हर किसी को चकित कर दिया। 

राम (राम लीला):

संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म रामलीला' में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ पहली बार नज़र आए। इस फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री लाजवाब थी। इस फिल्म में उन्होंने अपनी बॉडी पर काम किया और अपना लुक पूरी तरह बदल दिया। फिल्म में रणवीर ने आवारा मिज़ाज़ लड़के से लेकर प्यार में डूबे किरदार को बड़ी ही खूबसूरती से निभाया। 

बाजीराव (बाजीराव मस्तानी): 

फिल्म बाजीराव मस्तानी का जब ट्रेलर रीलीज़ हुआ था, उस दौरान लोगों ने रणवीर सिंह की कास्टिंग को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए थे। फिल्म के रीलीज़ होने के बाद, आलोचकों को उनका जवाब मिल गया था।  इस फिल्म में रणवीर ने घंटों-घंटों अपने आप को कमरे में बंद कर लिया था और साथ ही वो लगातार बाजीराव के बारे में पढ़ा करते थे।  इस फिल्म के लिए उन्होंने बाल मुंडवा लिया था। 

मुराद (गली बॉय):

गली बॉय फिल्म में रणवीर ने मुराद नाम के ऐसे लड़के का किरदार निभाया था, जो चॉल से निकलकर रैपिंग की दुनिया सुपरस्टार बनता है।  इस किरदार में जान भरने के लिए उन्होंने रैपिंग सीखी और वो घंटों रैप करते थे।  शूटिंग के दौरान भी वे बातें कम रैप ज्यादा किया करते थ। ये उनके जूनून का ही नतीजा है कि फिल्म में रणवीर कई सीन में खुद के रैप गाते भी नज़र आए। इस फिल्म ने रणवीर सिंह को स्टार से एक एक्टर के रूप में स्थापित किया।

खिलजी (पद्मावत ):

अगर, ये कहा जाए की फिल्म पद्मावत में 'खिलजी" रणवीर सिंह के करियर की अभी तक की सबसे बेस्ट परफॉरमेंस है, तो इसमें शक की कोई गुंजाइश नहीं होगी। इस किरदार ने रणवीर के कद को एक कलाकार के रूप में और भी ऊंचा कर दिया। इस फिल्म में लुक के साथ-साथ रणवीर की इंटेंस परफॉरमेंस की चर्चा छाई रही। पद्मावत में खिलजी के नकारात्मक किरदार के लिए उन्होंने फैंस के साथ साथ आलोचकों की भी वाहवाही पाई थी।  इस किरदार के मूड में जाने के लिए रणवीर ने 21 दिन तक खुद को घर में लॉक कर लिया था।

कपिल देव (83):

फिल्म 83 का पोस्टर जारी होते ही रणवीर सिंह और कपिल देव के लुक के बीच अंतर करना मुश्किल हो गया था। पोस्टर देखने के बाद रणवीर के लुक पर सवाल उठाने वालों को उनका जवाब मिल चुका था।  इस फिल्म में रणवीर ने जिस संयम के साथ कपिल देव की भूमिका निभाते हुए अभिनय को जिया, वो अतुलनीय है। 

इसे भी पढ़ें:

Darlings Teaser Out : Shah Rukh Khan ने जारी किया Alia Bhatt की फिल्म का टीजर, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

शिल्पा शेट्टी को आया पति राज कुंद्रा पर प्यार, एफिल टॉवर से की रोमांटिक तस्वीरें शेयर

Kaali Poster Controversy: लीना मणिमेकलाई के खिलाफ यूपी और दिल्ली में हुई एफआईआर, लीना ने कहा- ''जब तक ज़िंदा हूं, निडर होकर बोलूंगी''

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन