1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फोटो में रोती-बिलखती ये क्यूट बच्ची अब दिखती हैं बेहद हसीन, ग्लैमरस लुक से ढाती हैं कहर

फोटो में रोती-बिलखती ये क्यूट बच्ची अब दिखती हैं बेहद हसीन, ग्लैमरस लुक से ढाती हैं कहर

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : May 13, 2024 11:00 am IST,  Updated : May 13, 2024 11:00 am IST

सोशल मीडिया पर अक्सर स्टार किड्स की बचपन की तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती है। इसी बीच अब हाल ही में एक और स्टारकिड ने अपने बचपन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मम्मी की गोद में रोती हुई नजर आ रही हैं।

Shanaya Kapoor- India TV Hindi
ये क्यूट बच्ची अब दिखती हैं बेहद हसीन Image Source : X

बाॅलीवुड सेलेब्स आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। वहीं उनके बच्चे भी लाइमलाइट में आने का एक मौका हाथ से नहीं जाने देते है। वैसे तो कई स्टारकिड्स ऐसे हैं जो फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं। वहीं कुछ फिल्मों में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि ये स्टारकिड्स डेब्यू से पहले ही फैंस के चहेते बन गए है। इसी में से एक नाम है अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का। शनाया ने अभी तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर शनाया अपने लेटेस्ट पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। 

शनाया ने दिखाई बचपन की झलक

शनाया ने हाल ही में 'मदर्स डे' के खास मौके पर इंस्टा पर अपने बचपन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शनाया अपनी मां की गोद में रोती-बिलखती हुई नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में महीप कपूर उन्हें चुप करवाती हुई दिख रही हैं। वीडियो में शनाया व्हाइट ड्रेस में काफी क्यूट दिख रही हैं। वहीं उनके एक्सप्रेशन से फैंस का दिल जीत रही है। इस वीडियो के अलावा शनाया ने एक दूसरा वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह एंग्री दिख रही है। इस वीडियो में भी वो काफी क्यूट लग रही है। हालांकि अब ये क्यूट सी बच्ची काफी हसीन हो गई हैं। आए दिन शनाया अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। इंस्टा पर आप शनाया की एक से बढ़कर एक हसीन तस्वीरें देख सकते हैं। 

शनाया कपूर के बारे में

शनाया महीप कपूर और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपने डेब्यू को लेकर काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। शनाया कपूर भी बॉलीवुड में एक सफल एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। शनाया अभी महज 24 साल की हैं, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रख लिया है। शनाया साउथ फिल्म 'वृषभ' में मोहनलाल के साथ पैन-इंडिया डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, वह धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित 'बेधड़क' नामक एक प्रोजेक्ट में लक्ष्य लालवानी के साथ अभिनय करेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन