1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. औंधे मुंह गिरीं पिछली 2 फिल्में, अब कियारा आडवाणी की जगह बनीं हीरोइन? हिट फ्रेंचाइजी पर टिकी किस्मत

औंधे मुंह गिरीं पिछली 2 फिल्में, अब कियारा आडवाणी की जगह बनीं हीरोइन? हिट फ्रेंचाइजी पर टिकी किस्मत

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 16, 2025 05:56 pm IST,  Updated : Apr 16, 2025 05:56 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस शारवरी वाघ की बीती दोनों फिल्में कोई खास कमाल नहीं कर पाई हैं। अब बताया जा रहा है कि शारवरी जल्द ही डॉन-3 में हीरोइन के तौर पर नजर आने वाली हैं।

sharvari wagh- India TV Hindi
शारवरी वाघ Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस 'शारवरी वाघ' ने साल 2021 में आई फिल्म 'बंटी और बबली-2' से बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2024 में आई फिल्म 'मुंजया' से हिट एक्ट्रेस बनीं शारवरी की बीती 2 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। अब 2 फ्लॉप के बाद शारवरी अब जल्द ही बॉक्स ऑफिस हिट देने की तैयारी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि शारवरी वाघ ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'डॉन-3' को साइन कर लिया है। इसमें पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नजर आने वाली थीं। लेकिन अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये रोल शारवरी को दे दिया गया है। 

2 फ्लॉप के बाद डॉन-3 चमकाएगी किस्मत

बता दें शारवरी ने मुंजया से खूब नाम कमाया और हिट हीरोइन बन गईं। लेकिन इसके बाद रिलीज हुईं शारवरी की दोनों ही फिल्में कोई खास कमाल नहीं कर पाईं। साल 2024 में शारवरी फिल्म महाराज में नजर आई थीं। इस फिल्म में शारवरी के साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान लीड रोल में नजर आए थे। इसके साथ ही जयदीप अहलावत ने भी अहम किरदार निभाया था। ये फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई और फ्लॉप रही। नेटफ्लिक्स पर भी इस फिल्म को कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद शारवरी ने बीते साल ही 'वेदा' फिल्म में काम किया। इस फिल्म में शारवरी ने शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की। इस फिल्म की कहानी अच्छी होने के बाद भी ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब शारवरी को अपनी फिल्म डॉन-3 से बॉक्स ऑफिस हिट मिलने की उम्मीद है। फिल्म फेयर की रिपोर्ट के अनुसार ये दावा किया जा रहा है कि अब 'डॉन-3' में कियारा आडवाणी की जगह शारवरी वाघ को कास्ट कर लिया गया है। 

मेकर्स ने नहीं की पुष्टि

हालांकि अभी तक डॉन-3 के मेकर्स ने इसकी हीरोइन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में रणवीर सिंह बतौर हीरो नजर आएंगे। इससे पहले भी इस फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट सुपरहिट रहे हैं। इन दोनों ही पार्ट्स में शाहरुख खान ने लीड रोल निभाया था। ये दोनों ही पार्ट कमाई के साथ खूब सुर्खियों में रहे थे। अब इस डॉन के रोल में रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन