Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तुम्हें हमेशा दिल के करीब', शेफाली जरीवाला के एक्स हसबैंड ने किया भावुक पोस्ट, बताया क्यों अंतिम संस्कार से रहे गायब

'तुम्हें हमेशा दिल के करीब', शेफाली जरीवाला के एक्स हसबैंड ने किया भावुक पोस्ट, बताया क्यों अंतिम संस्कार से रहे गायब

Written By: Shyamoo Pathak Published : Jun 29, 2025 10:23 am IST, Updated : Jun 29, 2025 10:23 am IST

शेफाली जरीवाला के एक्स हसबैंड हरमीत सिंह ने एक्ट्रेस की मौत पर एक भावुक नोट लिखा है। साथ ही अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाने की भी वजह बताई है।

shefali Jariwala- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM शेफाली जरीवाला

बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का शनिवार को अंतिम संस्कार हो गया। एक्ट्रेस की अंतिम यात्रा में परिवार समेत फिल्मी दुनिया के सितारे शामिल हुए। मीका सिंह से लेकर टीवी के तमाम कलाकार नम आंखों से अपनी दोस्त शेफाली को बधाई देने पहुंचे। शेफाली के पति पराग त्यागी ने भी शेफाली को दुल्हन की तरह सजाया और अंतिम विदाई दी। लेकिन शेफाली के एक्स हसबैंड हरमीत सिंह अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हुए। अब हरमीत सिंह ने एक भावुक नोट लिखकर अपनी एक्स वाइफ को याद किया है। इतना ही नहीं हरमीत ने ये भी खुलासा किया कि वे शेफाली की अंतिम यात्रा में शामिल क्यों नहीं हो पाए। बता दें कि शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून शुक्रवार की रात में हुआ था। शनिवार को शेफाली का अंतिम संस्कार किया गया। 

क्या बोले शेफाली के एक्स हसबैंड?

हरमीत सिंह ने कहा कि चूंकि वह इस समय यूरोप में हैं, इसलिए वह शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए। इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए शेफाली के पूर्व पति ने लिखा, 'इस समय यूरोप में होने के कारण, अंतिम संस्कार में शामिल न हो पाना मेरे लिए दुखदायी है।' फिर भी हरमीत ने शेफाली के माता-पिता, बहन और पति पराग त्यागी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आगे कहा, 'बहुत जल्दी चले गए। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिवार को इस अकल्पनीय समय में शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।' हरमीत सिंह शेफाली जरीवाला के पहले पति थे जो मशहूर म्यूजिक जोड़ी मीत ब्रदर्स का हिस्सा थे। उनके कुछ सबसे मशहूर गानों में रागिनी एमएमएस 2 का 'बेबी डॉल' और रॉय, मैं तेरा बॉयफ्रेंड, पिंक लिप्स और अन्य का 'चिट्टियां कलाइयां' शामिल हैं। 

2004 में की थी पहली शादी

कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शेफाली जरीवाला ने 2004 में हरमीत सिंह से शादी कर ली। हालांकि उनका रिश्ता जल्दी खत्म हो गया और तलाक एक कठिन प्रक्रिया थी। इसके बाद शेफाली को टीवी एक्टर पराग त्यागी से प्यार हो गया। शेफाली और पराग ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया और इस दौरान अपने रिश्ते को मजबूत बनाया और 2014 में शादी कर ली। पराग और शेफाली के राखी भाई हिंदुस्तानी भाऊ ने उनके पार्थिव शरीर को ओशिवारा श्मशान घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया, वही श्मशान घाट जहां चार साल पहले सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार भी हुआ था। दोनों कलाकार बिग बॉस 13 में नजर आए थे। सितंबर 2021 में दिल का दौरा पड़ने से उनकी भी मृत्यु हो गई।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement