1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान पर था शेफाली शाह को क्रश, कहा- लव लेटर के साथ भेजी थी तस्वीर, लेकिन...

आमिर खान पर था शेफाली शाह को क्रश, कहा- लव लेटर के साथ भेजी थी तस्वीर, लेकिन...

 Published : Mar 23, 2022 07:11 am IST,  Updated : Mar 23, 2022 07:11 am IST

शेफाली ने हाल ही में अपने पुराने दिनों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

shefali shah- India TV Hindi
shefali shah Image Source : INSTA/SHEFALI SHAH

Highlights

  • ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म 'जलसा' स्ट्रीम हो चुकी है
  • विद्या बालन और शेफाली शाह की बेहतरीन अदाकारी की हर कोई तारीफ कर रहा है

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म 'जलसा' स्ट्रीम हो चुकी है। इसमें विद्या बालन, शेफाली शाह, रोहिणी हट्टंगड़ी, सूर्या कासिभाटला, मोहम्मद इकबाल खान, मानव कौल और विधात्री बंदी जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं। 

विद्या बालन और शेफाली शाह की बेहतरीन अदाकारी की हर कोई तारीफ कर रहा है। इसी बीच शेफाली ने हाल ही में अपने पुराने दिनों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब वह कॉलेज में थीं तो उन्हें आमिर खान पर क्रश था।

एक इंटरव्यू के दौरान जब से शेफाली से पूछा गया कि कॉलेज के दिनों में उन्हें किस पर क्रश हुआ करता था, तो इसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने आमिर खान का नाम लिया। शेफाली ने कहा कि आमिर खान मेरा क्रश थे। मैं उन्हें लेटर लिखा करती थी। मैंने लव लेटर के साथ खुद की एक फोटो भी भेजी थी, जिसमें मैं खड़ी थी। फोटो अच्छी दिख रही थी, लेकिन थोड़ी ब्लर थी। 

इसी बीच विद्या बालन ने शेफाली शाह से पूछा कि क्या उन्होंने आमिर खान के साथ कभी काम किया है तो एक्ट्रेस ने कहा कि नहीं। मैं और आमिर खान दोनों ही रंगीला में थे, लेकिन हमारा एक भी सीन साथ में नहीं था। वहीं यह पूछे जाने पर कि आमिर को आपके इस क्रश के बारे में पता है, तो शेफाली ने कहा मुझे नहीं पता। इस पर विद्या ने उनकी चुटकी लेते हुए कहा कि अब इसे जानने वाले हैं। 

आपको बता दें कि 'जलसा' सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज़ और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित एक ड्रामा-थ्रिलर है। इस बहुप्रतीक्षित ड्रामा-थ्रिलर में विद्या बालन एक लोकप्रिय पत्रकार माया की भूमिका निभा रही हैं। वहीं शेफाली शाह को रुक्साना के रूप में नजर आएंगी, जो माया के घर में एक रसोइया होती है। फिल्म में मानव कौल, रोहिणी हट्टंगड़ी, इकबाल खान, विधात्री बंदी, श्रीकांत मोहन यादव, शफीन पटेल और सूर्या कसीभटला जैसे कलाकारों की टुकड़ी भी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन