1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shehnaaz Gill 'कभी ईद कभी दिवाली' से करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू! Salman Khan के साथ आएंगी नजर

Shehnaaz Gill 'कभी ईद कभी दिवाली' से करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू! Salman Khan के साथ आएंगी नजर

 Published : Apr 29, 2022 09:38 pm IST,  Updated : Apr 29, 2022 09:38 pm IST

खबरों की मानें तो पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में नजर आ सकती हैं।

Salman Khan and Shehnaaz Kaur Gill - India TV Hindi
Salman Khan and Shehnaaz Kaur Gill  Image Source : INSTAGRAM/ SHENAAZKAURGILLL/ISALMANSDEVO

Highlights

  • रिपोर्ट्स के अनुसार, शहनाज बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
  • इससे पहले खबर आई थी कि शहनाज 'लॉकअप' में नजर आ सकती हैं।

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल ने भले ही अब तक बॉलीवुड में डेब्यू ना किया हो लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी लेवल किसी बड़े स्टार्स से कम नहीं है। इन दिनों एक्ट्रेस को एक के बाद एक बड़े ऑफर्स मिल रहे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि शहनाज, कंगना रनौत द्वारा होस्ट रियलिटी शो 'लॉकअप' में नजर आ सकती हैं। इस बीच उनके फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार, शहनाज बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।  

Dhaakad Trailer Out: एजेंट अग्नि Kangana Ranaut का दिखा 'धाकड़' अंदाज, रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर

खबरों की मानें तो पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें सलमान के बहनोई आयुष शर्मा भी हैं, जिन्हें 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सराहा गया था। 

शहनाज के बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबर को सुनते ही एक्ट्रेस के फैंस सलमान खान के साथ उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने लगें। ऐसा कहा जा रहा है कि शहनाज इस फिल्म में आयुष के अपोजिट नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

फिल्म 2022 के अंत या अगले साल की शुरुआत में रिलीज होने की उम्मीद है। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है और फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है।

KGF Chapter 2 Box Office Collection: 350 करोड़ कमाकर ब्लॉकबस्टर हुई 'केजीएफ 2', बॉलीवुड का बुरा हाल

अगर सलमान खान की बात करें तो अभिनेता 'कभी ईद कभी दीवाली' के अलावा और कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वह कैटरीना कैफ के साथ जल्द ही टाइगर 3 में नजर आएंगे। सलमान रॉ एजेंट की भूमिका में एक बार फिर दिखेंगे। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं। यह फिल्म अगले साल 21 अप्रैल 2023 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

सलमान तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी की आने वाली फिल्म 'गॉडफादर' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा, वह किक 2 पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह शाहरुख खान की फिल्म पठान में एक कैमियो करेंगे। शाहरुख चार साल के अंतराल के बाद पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं।

Ajay Devgn-Kichcha Sudeep के हिंदी विवाद पर Kangana Ranaut का आया बयान, जानिए किसको किया सपोर्ट

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन