1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dhaakad Trailer Out: एजेंट अग्नि Kangana Ranaut का दिखा 'धाकड़' अंदाज, रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर

Dhaakad Trailer Out: एजेंट अग्नि Kangana Ranaut का दिखा 'धाकड़' अंदाज, रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर

 Published : Apr 29, 2022 08:54 pm IST,  Updated : Apr 29, 2022 08:54 pm IST

'धाकड़’ 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कंगना के नेतृत्व वाली इस एक्शन फिल्म में अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्त और शाश्वत चटर्जी मुख्य भूमिका में है।

Dhaakad Trailer Out- India TV Hindi
Dhaakad Trailer Out Image Source : TWITTER/ @I_AM_FIGHTER08/@CHANGE_USERS23

Highlights

  • धाकड़ एक हाई ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है जो एक भव्य बजट पर बनाई गई है।
  • 'धाकड़’ 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
  • कंगना के नेतृत्व वाली इस एक्शन फिल्म में अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्त और शाश्वत चटर्जी मुख्य भूमिका में है।

Dhaakad Trailer Out:  बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धाकड़’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जोकि काफी दमदार है। अभिनेत्री ने एजेंट अग्नि के किरदार में सबको चौंका दिया है जो खून की भूखी है और जो एक साहसी जासूस है। वीडियो खून-खराबे से भरा है लेकिन कंगना जरा भी नहीं झिलमिलाती हैं। इसके अलावा हमें अन्य किरदारों की एक झलक भी दिखाई दे रही है। इस वीडियो में कंगना खूब एक्शन करते हुए दिख रही हैं। वहीं, इसमें अभिनेता अर्जुन रामपाल का भी अलग और खतरनाक लुक दिख रहा है। 

Ajay Devgn-Kichcha Sudeep के हिंदी विवाद पर Kangana Ranaut का आया बयान, जानिए किसको किया सपोर्ट

धाकड़ एक हाई ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है जो एक भव्य बजट पर बनाई गई है जिसके लीड में एक फीमेल स्टार है। साथ ही यह किसी एक्ट्रेस की पहली बड़ी मल्टीलिंगुअल फिल्म है जो पूर देश में रिलीज होगी। 

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, 'वह हिलती नहीं है, वह रुकती नहीं है, वह आत्मसमर्पण नहीं करती है! इस तरह एजेंट अग्नि रोल करता है। 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में कुछ धाकड़ एक्शन के लिए तैयार हो जाओ।'

वहीं फिल्म के एक्शन सीक्वेंस बेहद ही खूबसूरती के साथ फिल्माए गए हैं। इस ट्रेलर में न सिर्फ कंगना अग्रेसिव और निडर दिखाई दे रही हैं, बल्कि अर्जुन रामपाल भी खतरनाक विलेन के रूप में बेहतरीन दिख रहे हैं। इसमें कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल के बीच फाइट सीन भी दिखाई गई है। ट्रेलर में दिव्या दत्ता भी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही ट्रेलर के ज्यादातर विजुअल्स डार्क हैं।

बता दें कि 'धाकड़’ 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कंगना के नेतृत्व वाली इस एक्शन फिल्म में अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्त और शाश्वत चटर्जी मुख्य भूमिका में है। वहीं फिल्म को रजनीश घई ने डायरेक्ट किया है।

KGF Chapter 2 Box Office Collection: 350 करोड़ कमाकर ब्लॉकबस्टर हुई 'केजीएफ 2', बॉलीवुड का बुरा हाल

 

 

 

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन