1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिखर धवन ने हाथ में विकेट लेकर किया कुछ ऐसा, वीडियो देखते ही लोगों को याद आया दुनिया छोड़ चुका पंजाबी सुपरस्टार

शिखर धवन ने हाथ में विकेट लेकर किया कुछ ऐसा, वीडियो देखते ही लोगों को याद आया दुनिया छोड़ चुका पंजाबी सुपरस्टार

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 23, 2023 09:15 am IST,  Updated : Nov 23, 2023 11:57 am IST

शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। क्रिकेटर अक्सर अपने सॉलिड अंदाज वाले वीडियोज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। एक बार फिर शिखर ने कुछ ऐसा ही किया उन्होंने ऐसे शख्स का सिग्नेचर स्टाइल वाला पोज किया जो दुनिया को अलविदा कह चुका है।

Shikhar dhawan, sidhu moosewala pose- India TV Hindi
शिखर धवन। Image Source : INSTAGRAM

शिखर धवन भारतीय क्रकेट टीम के नामी बल्लेबाज है। इस बार विश्व कप में शिखर भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके। इसके बावजूद भी शिखर चर्चा में बने रहे। सोशल मीडिया पर शिखर धवन अक्सर छाए रहते हैं। वो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हर दिन कुछ न कुछ दिलचस्प साझा करते रहते हैं। हाल में ही उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शिखर धवन इस वीडियो में कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद कुछ फैंस इमोशनल हुए तो कुछ को दुनिया छोड़ चुका सुपरस्टार याद आया। इस वीडियो में ऐसा क्या खास है, ये आपको बताते हैं। 

लोगों को याद आया सिंगर

बीते दिन यानी बुधवार की शाम शिखर धवन ने एक रील पोस्ट की। इस वीडियो में वो ब्लैक पठानी सूट के साथ जूती और शॉल लिए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो तेजी से पूल टेबल के बगल से निकलते हुए आगे आते हैं। इसके बाद हाथ में विकेट उठाते हैं और फिर अपनी ताई पर हाथ मारकर हवा में लहराते हैं और फिर पीछे मुड़कर चल देते हैं। इस वीडियो में वो ठीक वैसा ही करते नजर आते हैं, जैसा दुनिया को अलविदा कह चुके पंजाबी सुपरस्टार सिद्धु मूसेवाला किया करते थे। 

फैंस कर रहे रिलेट

वायरल हो रहे इस वीडियो में शिखर धवन जो करते नजर आ रहे हैं, ये सिद्धू मूसेवाला का सिग्नेचर स्टेप था। वो हर कॉन्सर्ट में ये करते नजर आते हैं। शिखर का ड्रेसिंग स्टाइल भी काफी हद तर सिद्धू से मेल खा रहा है। वो इसी तरह के पठानी आउटफिट पहना करते थे। इस वीडियो को देखते ही सिद्धू मूसेवाला और शिखर धवन के फैंस को सिंगर की याद आ गई और कमेंट्स वो सिंगर को याद करने लगे। कई लोगों ने शिखर के इस पोज की तुलना मूसेवाला से की है। वैसे बता दें, शिखर धवन इससे पहले भी ये सिग्नेचर स्टेप फॉलो करते रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि मलूवाला की तरह ही ये उनका भी सिग्नेचर स्टाइल है। 

यहां देखें शिखर का वायरल वीडियो

इस वजह से चर्चा में बने रहे 

बता दें, विश्व कप टीम में सिलेक्ट न होने के बाद भी शिखर धवन चर्चा में बने रहे। उसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि पत्नी से चल रहा उनका विवाद था। हाल में ही उनका तलाक हो गया है। वैसे इस वीडियो की बात करें तो लोग अपने पसंदीदा क्रिकेटर की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग ने उन्हें उनके निकनेम गब्बर से संबोधित करते हुए लिखा, 'गब्बर चल पड़ा लठ लेकर ऑस्ट्रेलिया वालों के पीछे।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'ये साबित हो गया कि बिना शिखर के वर्ल्डकप नहीं जीत सकते।' कई ने तो काफी फनी कमेंट्स भी किए हैं।

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट का हद से ज्यादा क्यूट अवतार देख फैन्स हुए बावले, कहने लगे- आलूजी, Video हुआ वायरल

शुभमन गिल संग डीपफेक फोटो वायरल होने पर फट पड़ी सारा तेंदुलकर, फेक X अकाउंट को लेकर भी तोड़ी चुप्पी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन