1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिखर धवन गर्लफ्रेंड को लिए पहुंचे आमिर खान के पास, लेडी लव गौरी से की मुलाकात, वायरल हो गई फोटो

शिखर धवन गर्लफ्रेंड को लिए पहुंचे आमिर खान के पास, लेडी लव गौरी से की मुलाकात, वायरल हो गई फोटो

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 18, 2025 05:41 pm IST,  Updated : Apr 18, 2025 05:41 pm IST

आमिर खान और शिखर धवन दोनों ही अपनी नई गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अपने प्यार का इजहार करने से न क्रिकेटर चूक रहे हैं और न ही सुपरस्टार आमिर खान। अब हाल में ही एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें सभी एक साथ नजर आ रहे हैं।

Aamir khan, shikhar dhawan, Sophie Shine, Gauri Spratt, Junaid Khan- India TV Hindi
शिखर धवन, सोफी शाइन, आमिर खान, गौरी स्पैट और जुनैद खान। Image Source : INSTAGRAM

इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा है आमिर खान के नए प्यार की और दूसरी ओर क्रिकेट की दुनिया में चर्चा है तलाकशुदा क्रिकेटर शिखर धवन की गुपचुप आशिकी की। वैसे दोनों का ही प्यार छिपाए नहीं छिपा और अब दोनों ने खुलकर इसके बारे में बात करनी शुरू कर दी है। जहां आमिर अब हर जगह अपनी नई लेडी लव गौरी स्प्रैट के साथ पहुंच रहे हैं, वहीं शिखर धवन के साथ भी उनकी खूबसूरत गर्लफ्रेंड नजर आने लगी हैं। एक ओर जहां आमिर ने खुलकर अपने प्यार का ऐलान किया तो वहीं शिखर ने अपने प्यार को एक मीडिया इवेंट के दौरान कबूल किया है। अब आप सोच रहे हैं कि आखिर हम इनकी बात क्यों कर रहे हैं तो आपको बता दें कि इनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अपनी-अपनी फील्ड के दोनों ही दिग्गज एक साथ नजर आएं हैं और इस दौरान इनकी हसीन गर्लफ्रेंड्स भी इनके साथ ही थीं। 

सोफी शाइन ने पोस्ट की तस्वीर

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट ने क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ एक खूबसूरत शाम बिताई। इस दौरान आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी इनके साथ नजर आए। इस वायरल तस्वीर को किसी और ने नहीं बल्कि सोफी शाइन ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस तस्वीर में पांचों एक साथ कैमरे के सामने खड़े पोज देते नजर आ रहे हैं। आमिर और गौरी हमेशा के तिरह की कैजुअल अटायर में दिखे। वहीं शिखर ने ट्राउजर और टीशर्ट कैरी की। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड ऑल ब्लैक लुक में काफी प्यारी लगीं। सोफी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, 'खूबसूरत शाम।'

Aamir khan, shikhar dhawan, Sophie Shine, Gauri Spratt, Junaid Khan
Image Source : INSTAGRAMशिखर धवन, सोफी शाइन, आमिर खान, गौरी स्पैट और जुनैद खान।

साथ नजर आ रहे लव बर्ड्स

इस हफ्ते की शुरुआत में ही गौरी और आमिर खान को एक साथ मकाऊ इंटरनेशनल कॉमेडी फेस्टिवल में पहली बार एक पब्लिक इवेंट में साथ स्पॉट किया गया था। गौरी साड़ी पहने आमिर खान के हाथ में हाथ डाले पहुंची थीं। आमिर भी पारंपरिक परिधानों में नजर आए। शेन टेंग और मा ली भी थे। दोनों ने साथ में पोज दिए। इसके अलावा शिखर धवन भी लगातार अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किए जा रहे हैं। शिखर धवन हाल ही में एयरपोर्ट पर साथ नजर आए थे। इससे पहले दोनों एक शादी में भी साथ दिखे थे। दोनों के बीच प्यार की अफवाहें तब उड़ीं, जब दोनों एक साथ मैच देखने के लिए पहुंचे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन