1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिखर धवन की गर्लफ्रेंड ने बजाया प्यार का डंका, पहली बार खुलेआम क्रिकेटर के लिए कही दिल की बात

शिखर धवन की गर्लफ्रेंड ने बजाया प्यार का डंका, पहली बार खुलेआम क्रिकेटर के लिए कही दिल की बात

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 02, 2025 07:21 am IST,  Updated : May 02, 2025 07:35 am IST

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर आते ही छा गई है। ये तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि नए लव बर्ड्स शिखर धवन और उनकी गर्लफ्रेंड की है। दोनों ने अपने प्यार का सरेआम ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में आखिर क्या कहा, जानें।

Sophie shine shikhar dhawan- India TV Hindi
सोफी शाइन और शिखर धवन। Image Source : INSTAGRAM

भारतीय क्रिकेटर्स की जिंदगी में इन दिनों प्यार की बहार आई हुआ है। हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल से लेकर शिखर धवन तक की लाइफ में प्यार की अब कमी नहीं रही है। युजवेंद्र चहल का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के बाद अब शिखर धवन की चर्चा शुरू हो गई है। बीती रात से शिखर धवन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसकी वजह उनकी लाइफ में आई लेडी लव हैं। जी हां, अब शिखर धवन और उनकी गर्लफ्रेंड ने प्यार का ऐलान कर दिया है। दोनों ने दुनिया को बता दिया है कि वो आधिकारिक तौर पर एक रिश्ते में हैं। दोनों के बीच का प्यार एक खूबसूरत रोमांटिक तस्वीर और प्यार भरे कैप्शन के साथ लोगों के सामने आया है और आते ही वायरल हो गया है। इस पोस्ट को देखने के बाद शिखर धवन के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं और उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे।

वायरल हो रहा पोस्ट

शिखर धवन ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सोफी शाइन के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की है, जिससे दोनों के बारे में सभी अटकलों पर विराम लग गया है। शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोफी शाइन द्वारा किए गए पोस्ट को शेयर किया है। काफी समय से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और लगातार दोनों को साथ देखा जा रहा था और इसी से अटकलें शुरू हुईं कि दोनों प्यार में हैं। लंबे वक्त से शिखर धवन अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साधे हुए थे, लेकिन अब उन्होंने इसे जगजाहिर कर दिया है। दरअसल इस पोस्ट शेयर करते हुए सोफी शाइन ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा प्यार।' इसके साथ ही एक खास रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो शिखर धवन के साथ बैठी नजर आ रही हैं।

यहां देखें पोस्ट

लोगों का रिएक्शन

इस तस्वीर में सोफी शाइन शिखर धवन के साथ बैठी मुस्कुरा रही हैं। सोफी शाइन ने ब्लैक ड्रेस कैरी की है। वहीं शिखर धवन ने ब्राउन शर्ट कैरी की है। दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद सबसे पहले हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया ने रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'क्यूट।' एक और यूजर ने लिखा, 'हॉटनेस ओवरलोडेड।' वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा, 'आप दोनों को भगवान खुश रखें।' इस तरह के कई कमेंट इनके पोस्ट पर देखने को मिल रहे हैं। 

कौन हैं सोफी शाइन

सोफी शाइन का जन्म आयरलैंड में हुआ था और वह एक प्रोडक्ट कंस्लटेंट हैं। सोफी ने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है। उन्होंने आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज से ग्रैजुएशन किया है और फिलहाल अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रही हैं। वैसे इस बात के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों की पहली मुलाकात कब और कैसे हुई। सोफी अक्सर शिखर के साथ नजर आती हैं। पहली बार सोफी तब साथ नजर आईं जब शिखर ने 2024 में अपने संन्यास की घोषणा की। इसके बाद वो मैच देखते हुए भी साथ नजर आए। शिखर धवन ने पहली बार 13 जून 2023 को सोफी शाइन के इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया था। कई रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन