1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इश्क में शिखर धवन? खूबसूरत हसीना संग फिर दिखे क्रिकेटर, रूमर्ड गर्लफ्रेंड पर लुटाया प्यार

इश्क में शिखर धवन? खूबसूरत हसीना संग फिर दिखे क्रिकेटर, रूमर्ड गर्लफ्रेंड पर लुटाया प्यार

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 12, 2025 07:32 am IST,  Updated : Mar 12, 2025 09:01 am IST

भारतीय क्रिकेट स्टार शिखर धवन हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ मैच देखते हुए स्टेडियम में नजर आए थे। इसके बाद ही उनकी डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं। अब क्रिकेटर एक बार फिर उसी हसीना के साथ दिखे हैं और इस बार उनका अंदाज बिल्कुल अलग है।

Shikhar Dhawan, Sophie Shine- India TV Hindi
शिखर धवन और सोफी शाइन। Image Source : INSTAGRAM

भारतीय क्रिकेट स्टार शिखर धवन एक बार फिर चर्चा में हैं। टीम से भले ही वो बाहर चल रहे हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में चल रही खलबली पर लोगों का ध्यान टिका हुआ है। क्रिकेट के बाद फिल्मों में भी अपना दमखम दिखा चुके शिखर धवन इस बार किसी ऑन स्क्रीन रोमांस के चलते चर्चा में नहीं हैं। न ही उनका किसी साथ काम करने वाली हीरोइन ने ध्यान खीचा, बल्कि इस बार मामला कुछ और ही है। दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच के दौरान शिखर धवन को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया था, जिससे सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। लोग उनके साथ नजर आई महिला को उनसे लिंक करके देखने लगे। इतना ही नहीं इस महिला के बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक भी नजर आए। 

वायरल हो रहा वीडियो

ये मिस्ट्री गर्ल आयरलैंड की रहने वाली सोफी शाइन हैं। जी हां, इनके साथ शिखर धवन सिर्फ मैच देखने ही नहीं पहुंचे बल्कि अब उन्होंने एक शादी अटेंड की है। दोनों को एक साथ देखा गया। शिखर धवन सोफी की कमर में हाथ डाले नजर आए। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इसे देखने के बाद यही कह रहे हैं कि दोनों प्यार में हैं। सामने आए वीडियो में आप शिखर धवन को ब्कैल और नेवी ब्लू सूट में देख सकते हैं। उनके बगल में ही सोफी खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने प्री-ड्रेप बेज साड़ी कैरी की है। इस दौरान शिखर धवन उनकी कमर में हाथ डाले होते हैं। फिर उनकी ओर देख कर तालियां बजाते हैं और सोफी शर्माती हुई नजर आती हैं।  

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

सामाने आए इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शिखर धवन फिर प्यार में पड़ गए हैं। एक शख्स ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'पैसा हो तो गुजारा भत्ता के बाद भी इश्क से डर नहीं लगता।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'भाई को इंडियन लड़की में इंटरेस्ट ही नहीं है' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'भाई ने लेम्बोर्गिनी खरीदने के लिए “सेकंड हैंड ऑडी” बेच दी।' वहीं एक शख्स ने लिखा, 'भाई ने पिंक कलर सीरियस ले लिया है।' एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'पाजी फिरसे विदेशी।' वहीं एक यूजर का कहना है, 'शानदार वापसी पाजी।'

सोफी ने किया पोस्ट

सोफी ने इसी शादी की झलकियां अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, लेकिन इन तस्वीरों में शिखर धवन नजर नहीं आ रहे। इस पोस्ट से जाहिर हो रहा है कि ये सोफी की किसी दोस्त की शादी है, जिसमें उनके साथ शिखर धवन भी पहुंचे हैं। कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए शिखर धवन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने कैप्शन में लिखा, 'सबसे खूबसूरत दुल्हन मॉली सांधु और उनके पति हरप्रीत बरार को बधाई, जिन्होंने मुझे भारत आने पर सबसे पहले पंजाबी बोलना सिखाया था! आप दोनों को जीवन भर स्वास्थ्य, प्यार और खुशियों की शुभकामनाएं।'

यहां देखें पोस्ट

पहले भी दिखे हैं साथ

यह पहली बार नहीं है जब शिखर धवन और सोफी को एक साथ देखा गया है। क्रिकेट मैच से भी पहले नवंबर 2024 में दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था, जिससे उनके रिश्ते की अफवाहों को और बल मिला था। अब दोनों एक साथ तीसरी बार नजर आए हैं और शिखर के फैंस अब उनके आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। सोफी मूल रूप से आयरलैंड की रहने वाली हैं। शिखर धवन और सोफी एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं। सोफी के 44 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। सोफी भारत और पाकिस्तान का मैच देखने भी पहुंची थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन