1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shilpa Shetty को बीच सड़क पर आया गुस्सा, Video देख यूजर्स बोले- 'जैसी करनी वैसी भरनी'

Shilpa Shetty को बीच सड़क पर आया गुस्सा, Video देख यूजर्स बोले- 'जैसी करनी वैसी भरनी'

 Published : Nov 17, 2022 07:01 am IST,  Updated : Nov 17, 2022 07:01 am IST

Shilpa Shetty को उनके लेटेस्ट वीडियो की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। फैंस ने शिल्पा के कपड़ों की तुलना फॉइल पेपर और गिफ्ट रैपिंग पेपर से की है।

shilpa shetty- India TV Hindi
Shilpa Shetty को बीच सड़क पर आया गुस्सा Image Source : INSTAGRAM/THESHILPASHETTY

बॉलीवुड एक्ट्रेस Shilpa Shetty अपने अभिनय के साथ-साथ खुशमिजाज नेचर की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। हर वक्त हंसती-मुस्कुराती रहने वालीं शिल्पा शेट्टी की तस्वीरों और वीडियोज का फैंस को इंतजार रहता है। लेकिन हाल ही में शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बीच सड़क पर गुस्सा करती दिख रही हैं। दरअसल, शिल्पा शेट्टी जहां भी जाती हैं उनके आस-पास फैंस और पैपराजी की भीड़ आ जाती है जिसके कारण कभी-कभी एक्ट्रेस को परेशानी भी होने लगती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शिल्पा पैपराजी पर गुस्सा करती दिख रही हैं।

यह भी पढ़ें: फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की वेब सीरीज Tanaav ने मचाया तहलका, कश्मीर की कहानी से किया इमोशनल

यूं तो शिल्पा शेट्टी पैपराजी को पोज देने के कभी मना नहीं करती हैं लेकिन इस वीडियो में शिल्पा की तस्वीर लेने की वजह से पैप्स उनके ज्यादा करीब आ गए, जिसके बाद Shilpa Shetty को गुस्सा आ जाता है और वह वीडियो में गुस्साती दिख रही हैं। वीडियो में पहले तो शिल्पा शेट्टी पैप्स को हंसते हुए अलग-अलग पोज में तस्वीरें देती हैं लेकिन बाद में जब वो शिल्पा के पीछे पड़ जाते हैं तो शिल्पा कहती हैं, 'मुंह में घुसकर फोटो लोगे क्या.' ऐसा कहने के बाद जैसे ही शिल्पा अपनी कार में बैठती हैं तो उनके सिर में चोट लग जाती है। 

Drishyam 2 Advance Booking: 'दृश्यम 2' की होगी छप्पर फाड़ ओपनिंग, बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन करेगी हल्ला

शिल्पा के इस वीडियो पर फैंस का रिएक्शन आ रहा है। यूजर्स मजाक करते हुए लिख रहे हैं कि शिल्पा ने पैपराजी पर गुस्सा किया जिसके कारण ही उनके सिर में चोट लगी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जैसी करनी वैसी भरनी.' वीडियो में शिल्पा शेट्टी कूल कैजुअल लुक में क्रॉप टॉप और 'चमकीले' पजामे में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि शिल्पा ने 'फॉइल' का पजामा क्यों पहना है। Shilpa Shetty इन दिनों फिल्मों और टीवी दोनों में एक्टिव हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म रिलीज हुई थी इसके साथ ही शिल्पा कई रिएलिटी शोज भी जज कर चुकी हैं। फिल्मों और टीवी के बाद Shilpa Shetty अब ओटीटी पर भी डेब्यू करने वाली हैं। Shilpa Shetty फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' से डेब्यू कर रही हैं।

Aishwarya Rai Bachchan ने बेटी आराध्या संग शेयर की ऐसी तस्वीर, लोग हो गए आगबबूला; किया ट्रोल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन