1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. छुट्टियों पर थीं शिल्पा शेट्टी, रेस्टोरेंट में हुई विदेशी महिला से झड़प? वीडियो देख भड़के नेटिजन्स, बोले- तमीज भूल गई

छुट्टियों पर थीं शिल्पा शेट्टी, रेस्टोरेंट में हुई विदेशी महिला से झड़प? वीडियो देख भड़के नेटिजन्स, बोले- तमीज भूल गई

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 11, 2025 12:21 pm IST,  Updated : Jun 11, 2025 12:31 pm IST

शिल्पा शेट्टी फैमिली के साथ वेकेशन पर हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वो किसी रेस्टोरेंट के बाहर अपनी फैमिली के साथ नजर आ रही हैं।

Shilpa Shetty- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस समय अपने पति राज कुंद्रा और परिवार के साथ क्रोएशिया के हवार आइलैंड पर हैं। वो वहां अपना 50वां जन्मदिन मनाने गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने ग्रैंड बर्डथे सेलिब्रेशन की कई झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, लेकिन अब इससे ज्यादा वो एक और वजह से चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें और उनके परिवार के बाकी लोगों को एक एक विदेशी महिला के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है। सामने आए वीडियो में वो किसी रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी बहस कर रही हैं। वीडियो में उनकी बहन शमिता और बेटी समिशा नजर आ रही है। 

क्या है पूरा मामला?

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर ने साझा किया है और दावा किया कि यह घटना 9 जून को एक स्थानीय रेस्टोरेंट में हुई। पोस्ट के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब पास में बैठी एक विदेशी महिला ने विनम्रता से शिल्पा और उनके ग्रुप से धीरे बोलने का अनुरोध किया। यह आग्रह राज कुंद्रा को नागवार गुजरा और उन्होंने कथित रूप से जवाब दिया, 'आप नहीं जानते कि हम कौन हैं।' वीडियो में बहस होती जरूर दिख रही है, लेकिन ये साफ नहीं हो पा रहा कि शिल्पा शेट्टी किस वजह से गरज रही हैं। वीडियो में के बाहर हलचल, ऊंची आवाजें और लोगों की भीड़ नजर आ रही है।

यहां देखें वीडियो 

वीडियो में दिखा शिल्पा का परिवार

वीडियो में बहस की स्पष्ट झलक देखने को मिलती है, जिसमें रेस्टोरेंट के बाहर हलचल, ऊंची आवाजें और लोगों की भीड़ नजर आ रही है। एक महिला की आवाज सुनाई देती है, जो कहती है, 'हमसे बात मत करो, हम तुम्हें सुनना नहीं चाहते।' ये आवाज शिल्पा से मेल खाती है, लेकिन उनका चेहरा नहीं नजर आ रहा है, ऐसे में स्पष्ट नहीं है कि ये आवाज उनकी ही है। वीडियो में उनकी बहन शमिता शेट्टी, बेटी समीशा और बेस्ट फ्रेंड अकांक्षा मल्होत्रा नजर आ रही हैं।  वहीं इसी इंस्टाग्राम अकाउंट से शिल्पा की एक फोटो भी साझा की गई है जिसमें वह सफेद आउटफिट में नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि यह तस्वीर उसी दिन की है, जब यह विवाद हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।

लोगों की प्रतिक्रिया

कई यूजर्स ने वीडियो में दिखे व्यवहार की आलोचना की है। एक कमेंट में लिखा गया, 'देश कोई भी हो, शिष्टाचार जरूरी है।' वहीं एक अन्य ने कहा, 'पैसे से क्लास नहीं खरीदी जा सकती।' कई यूजर्स ने यह भी कहा कि सेलिब्रिटी होने का मतलब यह नहीं कि सार्वजनिक जगहों पर अनुशासन की अनदेखी की जाए। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स शिल्पा शेट्टी के बचाव में भी सामने आए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शिल्पा हमेशा गरिमा से पेश आई हैं। बिग ब्रदर में भी उन्होंने ऐसा ही किया था। सिर्फ एक वीडियो के आधार पर किसी को दोष देना उचित नहीं है।' एक और टिप्पणी में कहा गया, 'वीडियो में शिल्पा साफ तौर पर दिखाई भी नहीं दे रहीं, तो उन्हें दोषी ठहराना गलत है।'

यहां देखें पोस्ट

इस दिन एक्ट्रेस ने मनाया जन्मदिन

शिल्पा शेट्टी ने 8 जून को अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ क्रोएशिया में अपना जन्मदिन मनाया और अगले दिन इंस्टाग्राम पर जश्न की तस्वीरें साझा कीं। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, '...और यह एक धमाका था!! बिना शर्त प्यार से घिरा हुआ। राज कुंद्रा आप एक स्टार हैं। मेरे दिल में आपके लिए, आश्चर्यों के लिए और सभी यादों के लिए केवल आभार है।' इसके अलावा उन्होंने एक और पोस्ट साझा किया है जसिमें वो समंदर के मजे लेते दिख रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन