1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पैर में फ्रैक्चर होने के बाद खुद को ऐसे मोटिवेट कर रही हैं शिल्पा शेट्टी, पोस्ट करके लोगों को भी दी प्रेरणा

पैर में फ्रैक्चर होने के बाद खुद को ऐसे मोटिवेट कर रही हैं शिल्पा शेट्टी, पोस्ट करके लोगों को भी दी प्रेरणा

 Reported By: IANS, Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Aug 16, 2022 07:25 pm IST,  Updated : Aug 16, 2022 07:25 pm IST

रोहित शेट्टी की वेब सीरीज के साथ शिल्पा शेट्टी ओटीटी में डेब्यू करने जा रही हैं।

शिल्पा शेट्टी- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी Image Source : INSTAGRAM/SHILPA SHETTY

Highlights

  • शिल्पा शेट्टी ओटीटी में करेंगी डेब्यू
  • पुलिसवाली बनकर शिल्पा शेट्टी दिखाएंगी दम

चेन्नई: मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी के पैर में फ्रैक्चर हो गया था, मगर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के इरादे मजूबत हैं और उन्होंने ठान लिया है कि वह चोट को उनका मनोबल गिराने नहीं देंगी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "जहां तक मुझे याद है, मैं बिना रुके काम कर रही थी। इसलिए, छह सप्ताह के लिए शूटिंग से बाहर रहने का विचार मेरे लिए बहुत अलग है। मुझे पता है कि मैं बेकार नहीं बैठूंगी। मुझे पता है कि मैं एक बाधा को काम करने से रोकने नहीं दूंगी।"

Bollywood Wrap: करण ने किया सिद्धार्थ मल्होत्रा को ट्रोल, बिपाशा बसु बनने वाली हैं मां, जानिए हर खबर

एक्ट्रेस ने आगे लिखा है- "किसी भी चीज को आपको हतोत्साहित न करने दें। अपने लक्ष्यों पर काम करने के लिए खुद को तैयार करें, और फिर जादू देखें!"

Saif Ali Khan Birthday: अब्बा जान के जन्मदिन पर सारा अली खान ने ताज़ा की पुरानी यादें, सैफ की गोद में खेलती दिखीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने ओरिसन स्वेट मार्डेन के एक कोट के साथ खुद की योग करते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें लिखा है- "जब हम साहसपूर्वक बाधाओं से लड़ने का मन बनाते है तो अधिकांश बाधाएं दूर हो जाती हैं।"

Nia Sharma की हॉटनेस देख फैंस हुए पानी-पानी, बोल्ड आउटफिट पहन एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' वेब-सीरीज से शिल्पा शेट्टी ओटीटी में डेब्यू कर रही हैं। इसमें एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन