1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Saif Ali Khan Birthday: अब्बा जान के जन्मदिन पर सारा अली खान ने ताज़ा की पुरानी यादें, सैफ की गोद में खेलती दिखीं एक्ट्रेस

Saif Ali Khan Birthday: अब्बा जान के जन्मदिन पर सारा अली खान ने ताज़ा की पुरानी यादें, सैफ की गोद में खेलती दिखीं एक्ट्रेस

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 16, 2022 05:55 pm IST,  Updated : Aug 16, 2022 05:56 pm IST

Saif Ali Khan Birthday: अपने अब्बू के जन्मदिन पर बेटी सारा (Sara Ali Khan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। ये पोस्ट बेहद खूबसूरत है। क्योंकि शेयर की गई तस्वीरों में सारा का बचपन और बाप-बेटी का बॉन्ड साफ देखा जा सकता है।

Saif Ali Khan Birthday- India TV Hindi
Saif Ali Khan Birthday Image Source : INSTAGRAM - SARA ALI KHAN

Highlights

  • सारा अली खान ने अपने अब्बा जान के लिए शेयर किया पोस्ट
  • सैफ अली खान की गोद में नज़र आईं नन्हीं सारा

Saif Ali Khan Birthday: नवाब खानदान के चश्मों-चिराग सैफ अली खान (Saif Ali Khan) आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हर कोई एक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) से लेकर बहन सबा खान ने सैफ के लिए उनके बर्थडे पर सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है। लेकिन वाइफ और बहन के बीच जिस पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है, वो है वेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) का पोस्ट। 

दरअसल अपने अब्बू के जन्मदिन पर बेटी सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। ये पोस्ट बेहद खूबसूरत है। क्योंकि शेयर की गई तस्वीरों में सारा का बचपन और बाप-बेटी का बॉन्ड साफ देखा जा सकता है। सारा ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो अपने अब्बा जान की गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस के बचपन से लेकर बड़े होने तक की जर्नी को देखा सकता है। 

Bollywood Wrap: करण ने किया सिद्धार्थ मल्होत्रा को ट्रोल, बिपाशा बसु बनने वाली हैं मां, जानिए हर खबर

सोशल मीडिया पर इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए सापा ने कैप्शन में लिखा है कि - 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं अब्बा जान। मैं हमेशा आपके लिए पहले रहूंगी.' सारा की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बाप-बेटी के बीच का बॉन्ड सभी को अपनी ओर खींच रहा है। कमेंट के ज़रिए यूजर्स सैफ को बर्थडे की बधाई भी दे रहे हैं। 

Happy Birthday Saif Ali Khan: सैफ अली खान को पहली ही फिल्म में कर दिया गया था रिप्लेस, सिर्फ ये थी वजह

वहीं बात करें सैफ की वाइफ और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पोस्ट की तो। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'दुनिया में सबसे अच्छे आदमी को जन्मदिन मुबारक हो। ये तस्वीर इस बात का सबूत है कि मेरी लाइफ को जिस तरह से बेहतरीन तुम बनाते हो, भगावन भी किसी और तरीके से इसे नहीं बना पाता। आई लव यू मेरी जान और मुझे कहना है तुम्हारा पाउट मुझसे कहीं बेहतर है। क्या कहते हैं दोस्तों? वर्थडे बॉय सैफ।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन