1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, हाल जानने पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस

शिल्पा शेट्टी की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, हाल जानने पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 30, 2025 04:17 pm IST,  Updated : Oct 30, 2025 04:17 pm IST

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक्ट्रेस भी उन्हें देखने पहुंची हैं। इसका वीडियो सामने आया है।

Shilpa Shetty- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी Image Source : INSTAGRAM@THESHILPASHETTY

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिल्पा भी अपनी मां का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची हैं। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें शिल्पा दौड़ते हुए अस्पताल में दाखिल होती हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसके कमेंट्स में मां के जल्द ही ठीक होने की दुआएं की हैं। बता दें कि शिल्पा का मां के साथ खास कनेक्शन है और अक्सर ही सोशल मीडिया पर भी प्यार लुटाती रहती हैं। बीते 20 जून को जन्मदिन के समय शिल्पा ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए थे। साथ ही अपनी मां के लिए एक भावुक नोट भी लिखा था। अब शिल्पा की मां अस्पताल में भर्ती हैं और लोगों ने उनके जल्द ही ठीक होने की दुआ की है। 

विदेश यात्रा की नहीं है अनुमति

शिल्पा शेट्टी बीते दिनों 60 करोड़ रुपयों के धोखाधड़ी के मामले को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रही थी। इसको लेकर शिल्पा और राज कुंद्रा को लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) नोटिस जारी किया गया था। जिसके तहत उनके विदेश यात्रा पर रोक लग जाती है। लेकिन इसको लेकर शिल्पा ने याचिका दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया है। हालांकि, शिल्पा के वकील ने बाद में मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम ए. अंखड की खंडपीठ को सूचित किया कि अभिनेत्री ने फिलहाल अपनी यात्रा की योजना को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। घटना से कुछ दिन पहले, शिल्पा ने अपनी बहन शमिता शेट्टी और पति राज कुंद्रा के साथ दिवाली समारोह की झलकियां साझा की थीं। तस्वीरों में परिवार पारंपरिक परिधानों में सजे और रोशनी और सजावट से घिरा हुआ, खुश और उत्सवी दिखाई दे रहा था। शिल्पा आखिरी बार रोहित शेट्टी की सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आई थीं। अब केडी द डेविल नाम का प्रोजेक्ट कर रही हैं। 

ग्लैमर की दुनिया की क्वीन हैं शिल्पा

शिल्पा शेट्टी अब तक अपने करियर में 59 से ज्यादा फिल्मों और रियालिटी शो में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। शिल्पा ने साल 1993 में शाहरुख खान केसाथ फिल्म बाजीगर के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म हिट रही थी और शिल्पा भी हिट हीरोइन बन गई थीं। इसके बाद लगातार हिट फिल्में देने वाली शिल्पा सुपरस्टार बन गई थीं। अब शिल्पा फिल्मों के साथ रियलिटी शोज में भी नजर आती हैं। 

ये भी पढ़ें- सिमर भाटिया कौन हैं? अगस्त्य की 'इक्कीस' से करेंगी डेब्यू, अक्षय कुमार से है खास कनेक्शन

सतीश शाह ने मौत से ठीक 3 घंटे पहले किसे किया था मैसेज, रत्ना पाठक ने किया खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन