1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिमर भाटिया कौन हैं? अगस्त्य की 'इक्कीस' से करेंगी डेब्यू, अक्षय कुमार से है खास कनेक्शन

सिमर भाटिया कौन हैं? अगस्त्य की 'इक्कीस' से करेंगी डेब्यू, अक्षय कुमार से है खास कनेक्शन

 Published : Oct 30, 2025 03:09 pm IST,  Updated : Oct 30, 2025 03:09 pm IST

अक्षय कुमार की भतीजी सिमर भाटिया श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'इक्कीस' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। सेकेण्ड लेफ्टिनेन्ट अरुण खेतरपाल की फिल्म में अगस्त्य नंदा भी हैं।

Simar Bhatia- India TV Hindi
सिमर भाटिया कौन हैं? Image Source : INSTAGRAM/@SIMARBHATIA18

अहान पांडे और अनीत पड्डा के बाद अब बॉलीवुड में एक नया चेहरा अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है, जो बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की भतीजी सिमर भाटिया है। खिलाड़ी कुमार ने अपनी भतीजी के लिए एक स्पेशल नोट लिखा है, जो श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित 'इक्कीस' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर सिमर के बड़े पर्दे पर डेब्यू पर खुशी जाहिर की और अपनी स्टोरी पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया।

'इक्कीस' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी ये हसीना

अक्षय कुमार ने लिखा, 'मेरी छोटी सिमी अब इतनी छोटी नहीं रही... #इक्कीस में तुम्हारे लिविंग रूम परफॉर्मेंस से लेकर बड़े पर्दे तक, दिल गर्व से भर गया है! @simarbhatia18। और अगस्त्य, क्या स्क्रीन प्रेजेंस है! पूरी टीम को ढेर सारी सफलता की कामना करता हूं।' उन्होंने सिमर और उनके सह-कलाकार अगस्त्य नंदा दोनों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा। सिमर ने स्टोरी री शेयर कर जवाब देते हुए लिखा, ' आपके लिए हमेशा मैं छोटी सिमी ही रहूंगी। हर चीज के लिए शुक्रिया। बहुत प्यार करती हूं आपसे।'

सिमर भाटिया पर ट्विंकल ने लुटाया प्यार

ट्विंकल खन्ना ने भी एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, 'हमारी @simarbhatia18 अब फिल्मी दुनिया की हो गई है। कितनी प्यारी बात है। शाबाश, मेरी समझदार बच्ची।' सिमर ने जवाब दिया, 'इसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मुझे आपका आशीर्वाद मिल गया... बस अब क्या चाहिए।'

सिमर भाटिया कौन हैं?

सिमर भाटिया अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया की बेटी हैं। फिल्म निर्माता अलका ने 1997 में वैभव कपूर से शादी की और उनकी पहली संतान सिमर का जन्म हुआ। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए। 2012 में अलका ने रियल एस्टेट टाइकून सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की।

इक्कीस में दिखाई है अरुण खेत्रपाल की कहानी

हाल ही में, निर्माताओं ने अपकमिंग वॉर ड्रामा 'इक्कीस' का ट्रेलर जारी किया, जिसमें अगस्त्य नंदा ने सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है। इक्कीस भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची अनकही कहानी है, जो युद्ध के समय सिर्फ 21 वर्ष के थे। निर्माताओं ने कहा, 'वो इक्कीस का था, इक्कीस का ही रहेगा!' इसमें अभिनेता धर्मेंद्र अरुण खेत्रपाल के पिता का किरदार निभा रहे हैं, जबकि जयदीप अहलावत एक सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित, 'इक्कीस' में धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया भी हैं।

ये भी पढे़ं-

'दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं...' वाले वायरल बयान पर ममता कुलकर्णी की सफाई, बताया उन्होंने किसके बारे में कहा था

सतीश शाह ने मौत से ठीक 3 घंटे पहले किसे किया था मैसेज, रत्ना पाठक ने किया खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन