90 के दशक में शिल्पा शिरोडकर का सिक्का चलता था। वह अपनी एक्टिंग और लुक को लेकर हमेशा टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती थीं। उन्होंने दिग्गज अभिनेता मिथुन के अपोजिट फिल्म 'भ्रष्टाचार' से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन, उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने एक्टिंग की चकाचौंध भरी दुनिया को अलविदा कह दिया और विदेश जाकर हेयरड्रेसर बन गईं। शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक में कई सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आईं। उन्होंने हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्में 'हम', 'आंखें' और 'पहचान' से बड़े पर्दे पर तहलका मचा दिया था। लेकिन, 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'गजगामिनी' के बाद, वह धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से दूर होने लगी।
कभी एक्टिंग छोड़ सैलून में काम करती थीं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस
शिल्पा शिरोडकर ने जबरदस्त नेम-फेम हासिल करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से दूर बनाने का फैसला किया। एक्टिंग छोड़ने के बाद वह क्या काम करती थीं। सालों बाद उन्होंने इस बात का खुलासा किया की वह एक सैलून में नौकरी करती थी। गौहर खान के पॉडकास्ट में शिल्पा ने बताया कि बैंकर अप्रेश रंजीत से शादी के बाद उन्होंने सिनेमा को अलविदा कह दिया और विदेश चली गईं। एक्ट्रेस ने आगे बताया, 'खुद को व्यस्त रखने के लिए, मैंने न्यूजीलैंड में हेयरड्रेसिंग का कोर्स किया क्योंकि ये कोर्स मुझे किसी न किसी तरह एक्टिंग से जुड़ा हुआ लगा। मेरा मतलब जैसे फिल्मों में कलाकारों को मेकअप की जरूरत होती है। उतना ही जरूरी उनके लिए हेयरड्रेसिंग भी है। तो एक्टिंग छोड़ने के बाद मैं हेयरड्रेसर बन गईं।'
SSC फेल एक्ट्रेस के एक सच ने बदली जिंदगी
शिल्पा शिरोडकर ने एक और खुलासा करते हुए कहा, 'मैंने अपने पति से कहा मेरा रिज्यूमे बनाओ।' जिसके बाद उन्होंने पूछा, 'मुझे इसमें क्या लिखना चाहिए?' मैंने कहा, 'झूठ मत लिखना बस सच लिख दो, SSC फेल भी और मेरा फिल्मी काम भी।' शिल्पा ने बताया कि रिज्यूमे में सच ही लिखा गया था और एक ही दिन में दो नौकरियों के ऑफर मिले, जिसके बाद उन्होंने 'डन एंड ब्रैडस्ट्रीट' में क्रेडिट कंट्रोलर का काम किया। नौकरी करने के कुछ दिनों बाद उन्हें पता चला था कि वह प्रेग्नेंट हैं। बता दें, उन्हें आखिरी बार किसी फिल्म या सीरियल में नहीं बल्कि सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में देखा गया था।