1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दादी नीता अंबानी के पास दौड़कर आते हुए गिरे 3 साल के पृथ्वी, फिर खड़े होकर कही ऐसी बात होने लगी तारीफ

दादी नीता अंबानी के पास दौड़कर आते हुए गिरे 3 साल के पृथ्वी, फिर खड़े होकर कही ऐसी बात होने लगी तारीफ

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 16, 2024 12:34 pm IST,  Updated : Jul 16, 2024 12:34 pm IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद खास रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा परिवार नजर आया। इसी इवेंट से आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी अंबानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग 3 साल के बच्चे की तारीफ कर रहे हैं।

nita ambani prithvi- India TV Hindi
जब रिसेप्शन के बीच गिरे पृथ्वी। Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का सेलिब्रेशन खत्म हो गया है। चार दिनों के इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की खूब धूम रही। बॉलीवुड सितारों से सजी महफिल में दुनिया भर से लोग शामिल हुए। लोगों ने नवविवाहित जोड़े को खास महसूस कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। डांस, म्यूजिक और कलचर की प्रस्तुति इस शादी में देखने को मिली। बीते दिन यानी सोमवार को रिसेप्शन सेरेमनी का आयोजन किया गया था। इस फंक्शन में पूरा अंबानी परिवार नजर आया। ये आयोजन खास तौर पर रिलाएंस के कर्मचारियों और मीडिया वालों के लिए रखा गया था। इस दौरान नीता अंबानी पूरे परिवार को लोगों से इंट्रोड्यूस कराती हैं। इसी दौरान वो अपने परिवार के छोटे सदस्य और अपने लाडले पोते श्लोका अंबानी और आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी से भी इंट्रोड्यूस कराती हैं। इस मोमेंट का एक क्यूट वीडियो सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने वाले पृथ्वी की क्यूटनेस और मासूमियत की तारीफें कर रहे हैं।

पृथ्वी का दिखा क्यूट अंदाज

दरअसल सामने आए वीडियो में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ ही पूरे परिवार को इंट्रोड्यूस कराने के बाद नीता अंबानी प्यार से पृथ्वी को आवाज देती हैं। वो दूर खड़े खेल रहे होते हैं और आवाज सुनते ही दौड़ते हुए आते हैं और फिसलकर गिर जाते हैं। गिरने के तुरंत बाद ही वो एक झटके में खड़े हो जाते हैं। परिवार के लोग उन्हें उठाते कि उससे पहले ही वो माइक अपने हाथ में ले लेते हैं ओर सभी मौजूद लोगों को हाय कहते हैं और इसके बाद ही वो जय श्रीकृष्णा भी कहते हैं। इस पूरे संवाद के बाद वो माइक अपने दादा मुकेश अंबानी को थमाकर दोबारा खेलने भाग जाते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ और जो कोई भी इसे देख रहा है वो उनकी तारीफें करते नहीं थक रहा। लोगों का कहना है कि वो बिल्कुल किसी आम बच्चे की तरह ही हैं और अपनी क्यूटनेस लोगों का दिल जीत रहे हैं। 

यहां देखें वीडियो 

संपन्न हुआ शादी समारोह

बता दें, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट ने 12 जुलाई को एक शानदार शादी समारोह में सात फेरे लिए। इस समारोह में कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां और विभिन्न क्षेत्रों के हाई-प्रोफाइल मेहमान खास अंदाज में शिरकत किए। राधिका और अनंत अंबानी की शादी का जश्न मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मनाया गया। शादी के ठीक एक दिन बाद नवविवाहित जोड़े के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया और फिर रिसेप्शन भी रखा गया। इसमें भी सितारों के अलावा नेता, धर्म गुरु और इंफ्लूएंसर भी शामिल हुए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन