1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हाथ से निकली 'पुष्पा-2'? अब इस बॉलीवुड सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में श्रद्धा कपूर मचाएंगी धूम

हाथ से निकली 'पुष्पा-2'? अब इस बॉलीवुड सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में श्रद्धा कपूर मचाएंगी धूम

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 22, 2024 07:16 am IST,  Updated : Nov 22, 2024 07:16 am IST

श्रद्धा कपूर अब जल्द ही ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'वॉर-2' में आइटम सॉन्ग करती नजर आने वाली हैं। इस साल की सबसे बड़ी हिट रहीं श्रद्धा कपूर इससे पहले कई फिल्मों में अपने डांस का जलवा दिखा चुकी हैं।

Shraddha Kapoor- India TV Hindi
श्रद्धा कपूर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में साल 2024 श्रद्धा कपूर के नाम रहा। इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म देने वाली हीरोइन श्रद्धा कपूर ही रही हैं। श्रद्धा कपूर ने 'स्त्री-2' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया है। अब श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की एक सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में अपने डांस से गर्दा उड़ाने वाली हैं। बीते दिनों रिपोर्ट थी कि श्रद्धा अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा-2' में आइटम सॉन्ग करने वाली हैं। लेकिन उनके हाथ से ये फिल्म निकल गई थी। अब श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'वॉर' की सीक्वल 'वॉर-2' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर आइटम सॉन्ग के जरिए गर्दा उड़ाने के लिए तैयार हैं। 

ये रहेगी फिल्म की स्टारकास्ट

डायरेक्टर अयान मुखर्जी के फिल्म 'वॉर-2' अगले साल 14 अगस्त 2025 को रिलीज के लिए तैयार है। इससे पहले 2019 में आई इस फिल्म का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा था। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और साल की तीसरी बड़ी सुपरहिट फिल्म रही थी। अब इस फिल्म का अगला पार्ट बनकर तैयार है। फिल्म में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में श्रद्धा कपूर इस फिल्म में आइटम सॉन्ग में जलवा दिखाती नजर आने वाली हैं। 

इस साल की सबसे बड़ी हिट रहीं हैं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर ने अपने 14 साल के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। साल 2024 में श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरहिट हीरोइन रहीं हैं। श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री-2' अब तक इस साल की दूसरी सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म रही है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर प्रभास की फिल्म कल्कि शामिल है। इसके बाद बॉलीवुड में श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री-2' सबसे बड़ी हिट रही है। अब श्रद्धा कपूर कई अहम प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन