1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर की उड़ी नींद, जानिए किसके प्यार में हुआ एक्ट्रेस का ये हाल

श्रद्धा कपूर की उड़ी नींद, जानिए किसके प्यार में हुआ एक्ट्रेस का ये हाल

 Published : Jun 19, 2024 07:07 am IST,  Updated : Jun 19, 2024 10:27 am IST

श्रद्धा कपूर पिछले कुछ दिनों से 'तू झूठी मैं मक्कार' के राइटर राहुल मोदी को डेट करने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर अपने दिल का हाल बयां किया है और बताया है कि कैसे राहुल ने उनकी नींद चुरा ली है।

Shraddha kapoor  - India TV Hindi
श्रद्धा कपूर की उड़ी नींद Image Source : DESIGN

श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। हालांकि बीते कुछ समय से श्रद्धा कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कहा जा  रहा है कि  एक्ट्रेस 'तू झूठी मैं मक्कार' के राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन अब हमें एक ऐसा सूबत मिला है, जिसे देखकर आपको यकीन हो जाएगा की ये कपल एक-दूसरे के साथ इश्क में हैं। इतना ही नहीं राहुल ने तो श्रद्धा की नींदे तक चुरा ली है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद किया है।

श्रद्धा कपूर की नींदे हुई चोरी

श्रद्धा कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी फीलिंग्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ अपने दिल का हाल बयां किया है। श्रद्धा कपूर ने इंस्टा पर अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए कैमरे की ओर देखते नजर आ रहे हैं। वहीं राहुल के साथ इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने फोटो पर कैप्शन में लिखा है- 'दिल रख ले ...नींद तो वापस दे दे यार!' इसके बाद श्रद्धा कपूर ने हंसने वाली और दिल वाली इमोजी भी शेयर की है और राहुल मोदी को टैग किया है। श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट से ये तो साफ हो गया है कि राहुल ने उनकी नींदे चुरा ली है। 

Shraddha kapoor post
Image Source : INSTAGRAMश्रद्धा कपूर की उड़ी नींद

श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट 

वहीं श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करे तो वो आखिरी बार एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी लोगों बहुत पंसद भी आई है। लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। वहीं एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 2', 'धड़कन 2', 'चालबाज इन लंदन' और 'चंदा मामा दूर' है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन