1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोई मनाया वेकेशन, किसी ने की पार्टी, लेकिन 2024 की सबसे जबरा फिल्म देने वाली हसीना ने ऐसे बिताया नया साल

कोई मनाया वेकेशन, किसी ने की पार्टी, लेकिन 2024 की सबसे जबरा फिल्म देने वाली हसीना ने ऐसे बिताया नया साल

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jan 02, 2025 12:06 pm IST,  Updated : Jan 02, 2025 12:12 pm IST

बीते साल की सबसे कमाऊ फिल्मों में से एक 'स्त्री 2' की हीरोइन श्रद्धा कपूर ने सादगी के साथ नए साल की शुरुआत की। उन्होंने इसकी झलक भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जो तेजी से वायरल हो रही है।

Shraddha Kapoor- India TV Hindi
श्रद्धा कपूर। Image Source : INSTAGRAM

श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी लाइफ अपडेट के साथ अपने दिन की झलकियां भी साझा करती हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट से लोग काफी रिलेट कर पाते हैं और अक्सर कहते हैं वो इतनी पॉपुलर होने के बाद भी आम लोगों की तरह ही रहती हैं। श्रद्धा कपूर के डाउन टू अर्थ बिहेवियर के चलते ही वो फैंस के बीच छाई रहती हैं और लोग कहते हैं कि वो हमारे बीच की ही हैं। अब फैंस की नजर श्रद्धा कपूर के न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर है। साल 2025 की डीवा ने शानदार शुरुआत की और इसकी झलक भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ साझा की हैं। अब ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और उन्हें देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि इससे अच्छी नए साल की शुरुआत नहीं हो सकती। 

श्रद्धा ने शेयर की तस्वीरें

नए साल की शुरुआत पर श्रद्धा कपूर ने आम दिनों से कुछ अलग नहीं किया है। वो रोज की तरह ही जिम गई, कुत्तों को दुलार किया और परिवार के साथ कुछ अच्छे पल गुजारे। 1 जनवरी, 2025 को श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर चार तस्वीरें शेयर कीं, जो बिल्कुल सही तरीके से बताती हैं कि नए साल का उनका पहला दिन कैसा बीता। पहली तस्वीर जिम से उनकी झलक थी, जिसमें वो मिरर सेल्फी लेती दिखीं।इसके बाद भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स और ब्लूबेरी की तस्वीर थी, जो शायद उन्होंने सुबह सबसे पहले खाई थी। तीसरी तस्वीर में कई रंग-बिरंगे फूल एक साथ दिखाई दे रहे थे, जबकि चौथी तस्वीर में वह अपने दो पालतू कुत्तों के साथ लिपटी हुई थीं। तस्वीरों को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, '2025 की एकदम सही शुरुआत।'

Shraddha Kapoor
Image Source : INSTAGRAMश्रद्धा कपूर के नए साल का सेलिब्रेशन।

सिद्धांत ने दिखाई झलक

इसके तुरंत बाद उनके भाई, सिद्धांत कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारी पारिवारिक तस्वीर पोस्ट की, जो शायद किसी रेस्टोरेंट में ली गई थी। कपूर भाई-बहनों के अलावा तस्वीर में प्रियांक शर्मा, पद्मिनी कोल्हापुरी, तेजस्विनी कोल्हापुरी सारस्वत और कई अन्य लोग भी थे। तस्वीर को कैप्शन देते हुए सिड ने लिखा, '2024 गहन और सुंदर दोनों था, सभी के लिए ढेर सारा प्यार, शांति और सकारात्मकता लेकर आया। सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं।' 

इस फिल्म में आईं नजर

इस महीने की शुरुआत में 'स्त्री 2' की अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने भाई सिद्धांत के जन्मदिन के जश्न की एक झलक पेश करते हुए कई तस्वीरें पोस्ट कीं। श्रद्धा को आखिरी बार राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना के साथ 'स्त्री 2' में देखा गया था। जल्द ही वो कई और फिल्मों में भी काम करती नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन