1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2 सुपरस्टार्स के साथ किया डेब्यू, लेकिन महाफ्लॉप रही फिल्म, फिर पर्दे की आशिकी ने चमकाई किस्मत, आज हैं सुपरस्टार

2 सुपरस्टार्स के साथ किया डेब्यू, लेकिन महाफ्लॉप रही फिल्म, फिर पर्दे की आशिकी ने चमकाई किस्मत, आज हैं सुपरस्टार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 15, 2024 02:57 pm IST,  Updated : Nov 15, 2024 02:57 pm IST

श्रद्धा कपूर इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड सुपरहिट फिल्म देने वाली हीरोइन बन गईं हैं। श्रद्धा कपूर ने 14 साल के करियर में 37 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स में काम कर लिया है। लेकिन श्रद्धा कपूर की डेब्यू फिल्म महाफ्लॉप रही थी।

Shraddha Kapoor- India TV Hindi
श्रद्धा कपूर Image Source : INSTAGRAM

श्रद्धा कपूर ने इस साल 2024 की सबसे बड़ी हिट बॉलीवुड फिल्म दी है। श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री-2' ने वर्ल्ड वाइड 858 करोड़ रुपयों की कमाई कर बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। इस साल की सबसे सुपरहिट हीरोइन रहीं श्रद्धा कपूर की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। इतना ही नहीं इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ 2 बड़े सुपरस्टार भी नजर आए थे। इसके बाद भी श्रद्धा कपूर की किस्मत ने साथ नहीं दिया था। इस फिल्म के बाद श्रद्धा कपूर ने 'आशिकी-2' में आदित्य रॉय कपूर के साथ पर्दे पर रोमांस किया था। ऑनस्क्रीन आशिकी में श्रद्धा कपूर को शोहरत मिली और रातों-रात सुपरस्टार बन गईं। आज श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट हीरोइन्स में से एक बन गईं हैं। 

पिता रहे खूंखार विलेन और बेटी बनी हीरोइन

श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में आई फिल्म 'तीन पत्ती' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और हॉलीवुड सुपरस्टार बेन किंग्सले भी अहम किरदारों में नजर आए थे। 2 सुपरस्टार्स के साथ भी श्रद्धा का डेब्यू महाफ्लॉप रहा था। इसके बाद 2011 में 'लव का दी एंड' भी श्रद्धा कपूर को कोई पहचान नहीं दिला पाई। लेकिन इसके बाद 2013 में रिलीज हुई 'आशिकी-3' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इस फिल्म के बाद श्रद्धा कपूर हीरोइन बन गईं थीं। फिल्म में श्रद्धा कपूर ने आदित्य रॉय कपूर के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया था। ये रोमांस हिट रहा था। श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर बॉलीवुड के खूंखार विलेन रहे हैं। लेकिन बेटी बॉलीवुड की सुपरहिट हीरोइन बन गईं। 

ऐसी रही श्रद्धा कपूर की करियर की जर्नी

श्रद्धा कपूर ने अपने 14 साल के करियर में 37 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमे से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। इसी साल रिलीज हुई श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री-2' ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की और साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड सुपरहिट फिल्म बनकर उभरी। श्रद्धा कपूर ने 2010 में तीन पत्ती से डेब्यू किया था। डेब्यू के साथ लगातार 2 फिल्में सुपरफ्लॉप रहीं थीं। इसके बाद 2013 में 'आशिकी-2'  ने श्रद्धा कपूर को स्टार बना दिया था। श्रद्धा कपूर ने इसके बाद हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन