1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हां मैंने कराई है सर्जरी', स्टारकिड ने बेझिझक बताई बात, 40 फिल्मों में रहीं हीरोइन, पिता हैं सुपरस्टार हीरो

'हां मैंने कराई है सर्जरी', स्टारकिड ने बेझिझक बताई बात, 40 फिल्मों में रहीं हीरोइन, पिता हैं सुपरस्टार हीरो

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 21, 2025 06:00 pm IST,  Updated : Feb 21, 2025 06:34 pm IST

फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन भी एक स्टार हीरोइन हैं। श्रुति हासन अपनी बेवाकी के अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बीते दिनों श्रुति हासन ने अपनी कॉस्मेटिक सर्जरी पर खुलकर बात की है।

Shruti Haasan- India TV Hindi
श्रुति हासन Image Source : INSTAGRAM

साउथ सिनेमा में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के बाद कई हीरोइन्स बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना सिक्का चला चुकी हैं। एक ऐसी ही खूबसूरत एक्ट्रेस हैं जिनके पिता सुपरस्टार हैं और उन्होंने खुद भी 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अपने बेवाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस श्रुति हासन इन दिनों चर्चा में हैं। श्रुति ने खुलकर इस बात को माना है कि उन्होंने अपनी नाक की कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है। 

बेधड़क बोलती हैं श्रुति हासन

श्रुति हासन के पिता कमल हासन भी फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार हैं और एक हिट डायरेक्टर भी हैं। अपने पिता की तरह फिल्मी दुनिया में आईं श्रुति ने चाची 420 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी काम किया था। इस फिल्म में उनके पिता कमल हासन ने ही कमाल दिखाया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद श्रुति कुछ और फिल्मों में बतौर बाल कलाकार काम करती रहीं और 2009 में 'लक' फिल्म से बतौर हीरोइन अपने करियर की शुरुआत की थी। इस साउथ फिल्म के बाद लगातार श्रुति साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करती रहीं। चंद फिल्मों के बाद ही श्रुति यहां हीरोइन बन गईं। श्रुति ने करीब दर्जनभर साउथ की फिल्मों में काम किया और कई सुपरहिट भी दे डालीं। इसके बाद श्रुति ने 2013 में बॉलीवुड में भी अपनी फिल्म 'रमैया वस्तावैया' से काम शुरू किया। श्रुति की पहली ही बॉलीवुड फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। अब श्रुति बॉलीवुड और साउथ दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में काम करती रहती हैं। 

कॉस्मेटिक सर्जरी की भी बात खुलकर मानी

फिल्मी हीरोइन्स के चेहरे की कॉस्मेटिक सर्जरी की खबरें तो अक्सर ही सामने आती रहती हैं। लेकिन कम ही हीरोइन्स इस खबरों को मानती हैं। लेकिन अपनी बेवाकी के लिए पहचानी जाने वाली श्रुति ने खुलकर इस बात को माना है कि उन्होंने नाक की कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है। इतना ही नहीं श्रुति ने यहां तक बताया कि उनकी पहली फिल्म बिना सर्जरी के आई थी। 'हॉटरफाई' नाम के यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देने वाली श्रुति हसन ने बताया कि 'हां मैंने नाक की कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है। मैं क्यों न कराऊं। मैं सर्जरी के बाद अच्छा फील करती हूं और ज्यादा सुंदर लगती हूं। मेरा शरीर है मैं जो चाहे कराने के लिए स्वतंत्र हूं।' 

पसंद आते हैं बैडबॉय

श्रुति हासन ने फिल्मी दुनिया में एक स्टारकिड के तौर पर एंट्री ली और अपनी एक्टिंग की दम पर खूब नाम कमाया। श्रुति हासन अब 39 साल की हो गई हैं और बिना शादी के ही जिंदगी जीती हैं। श्रुति अपनी बातों को भी खुलकर सामने रखती हैं। एक इंटरव्यू में श्रुति ने इस बात को भी बताया था कि उन्हें बैड बॉय पसंद आते हैं। श्रुति ने अपने करियर में अब तक 52 प्रोजेक्ट्स में काम किया है। इनमें से कुछ फिल्में और म्यूजिक वीडियोज शामिल हैं। बीते साल 2024 में श्रुति की केवल 1 फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसका नाम 'शाबाश कुंडू' था। इसके अलावा इनिमेल नाम के म्यूजिक वीडियो में भी श्रुति हासन नजर आई थीं। श्रुति ने प्रभास के साथ सालार में भी काम किया था। अब जल्द ही श्रुति को सालार-2 में भी देखा जाएगा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन