1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रुति हसन हुईं कोविड पॉजिटिव, पोस्ट शेयर कर बताई अपनी स्थिति

श्रुति हसन हुईं कोविड पॉजिटिव, पोस्ट शेयर कर बताई अपनी स्थिति

 Published : Feb 27, 2022 02:37 pm IST,  Updated : Feb 27, 2022 02:51 pm IST

एक्ट्रेस श्रुति हसन कोविड पॉजिटिव हो गई हैं। एक्ट्रेस खुद इसकी जानकारी दी है। कोरोना संक्रमण होने के कारण श्रुति हसन ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

Shruti Haasan tests positive for COVID 19 Wrote I am on the mend- India TV Hindi
फाइल फोटो Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • कोरोना संक्रमण की चपेट में श्रुति हसन
  • एक्ट्रेस श्रुति हसन ने शेयर किया पोस्ट
  • सेलेब्स ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

एक्ट्रेस श्रुति हसन कोविड पॉजिटिव हो गई हैं। एक्ट्रेस खुद इसकी जानकारी दी है। कोरोना संक्रमण होने के कारण श्रुति हसन ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। रविवार को श्रुति हसन ने कोविड पॉजिटिव होने की सूचना शेयर की है। कोरोना के लक्षण दिखने पर टेस्ट कराया जिसके बाद उनकी रिपोर्ट में कोरोना वायरस पाने की पुष्टि हुई।

27 फरवरी को श्रुति हसन ने लिखा है- "हैलो, सभी सुरक्षा उपायों के बावजूद भी मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं। मैं ठिक हूं। जल्दी लौटने का लंबा इंतजार नहीं कर सकती हूं। धन्यवाद और आप सभी से जल्द मिलती हूं।"

फैंस और साथी जल्द ठिक होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। निर्देशक सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने लिखा, "बहुत सारा प्यार और श्रुति आप जल्द ही स्वस्थ होंगी।" गायिका सोफी ने कहा, "अरे !!! जल्द ही ठीक हो जाओ प्यार !!" नम्रता शिरोडकर ने लिखा, "जल्दी ठीक हो जाओ।'"

श्रुति अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज 'बेस्टसेलर' में नजर आईं थीं। यह वेब सीरीज 18 फरवरी को रिलीज हुई थी। मुकुल अभ्यंकर द्वारा निर्देशित, मनोवैज्ञानिक थ्रिलर सस्पेंस और ड्रामा का एकदम सही मिश्रण है। इसमें अर्जन बाजवा, मिथुन चक्रवर्ती, गौहर खान और सत्यजीत दुबे मुख्य भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन