1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shubman Gill को रन लेते समय लगी चोट, सारा ने शेयर किया अपना वीडियो फैंस ने कर दिया ऐसा कमेंट

Shubman Gill को रन लेते समय लगी चोट, सारा ने शेयर किया अपना वीडियो फैंस ने कर दिया ऐसा कमेंट

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Mar 02, 2023 08:12 am IST,  Updated : Mar 02, 2023 09:23 am IST

शुभमन गिल को हाल ही में चोट लग गई है। इसी बीच सारा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पैंस उन्हें शुभमन के नाम से ट्रोल कर रहे हैं।

twitter- India TV Hindi
Shubman Gill Image Source : TWITTER

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच चल रहा है। इसी बीच शुभमन गिल को चोट लग गई। शुभमन गिल के पेट का एक हिस्सा बुरी तरह से जमीन पर रगड़ गया। इसी बीच सारा अली खान ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें फैंस उन्हें शुभमन गिल को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। 

Debina Bonnerjee हुई इस गंभीर बीमारी का शिकार, 2 महीने की बच्ची को संभालना हुआ मुश्किल

हाल ही में सारा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह अपने दोस्त के साथ मस्ती करते नजर आ रही है। इस वीडियो में सारा हील्स पहनकर अदाएं दिखा रही हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही सारा को शुभमन गिल को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ये उज्ज्वल कहा से आई है लगता है गिल से मिलकर आई हो। वही एक ने कहा शुभमन गिल कहां हैं? एक ने कहा पूरी फिल्म इंडस्ट्री में आपसे बेहतर कोई नहीं है। आप सबसे खूबसूरत और गॉर्जियस हैं। 

Rakhi Sawant बनी जलेबी बेबी, फैंस बोले आदिल जेल में चक्की पीस रहा है और ये...

बता दें शुभमन गिल इन दिनों सारा अली खान को डेट करने को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से जोड़ा गया था। इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शुभमन गिल ने बाउंड्री के करीब फील्डिंग की तो फैंस सारा सारा के नारे लगा रहे थे। कुछ महीने पहले उन्होंने सोनम बाजवा से कहा था कि वह सारा अली खान को डेट कर रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा कि वह इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है। दोनों को कई बार रेस्तरां में भोजन करते हुए देखा गया था। सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में नजर आएगी। बता दें ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आईगी। फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' (Ae Watan Mere Watan) में सारा अली खान भारत की महिला स्वंतत्रता सेनानी उषा मेहता का किरदार अदा कर रही हैं। बता दें उषा मेहता ने सीक्रेट रेडियो सर्विस के जरिए सन 1942 में बॉम्बे के गोवालिया टैंक मैदान से शुरू हुए भारत छोड़ो आंदोलन में अहम भूमिका अदा की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन