1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Rakhi Sawant बनी जलेबी बेबी, फैंस बोले आदिल जेल में चक्की पीस रहा है और ये...

Rakhi Sawant बनी जलेबी बेबी, फैंस बोले आदिल जेल में चक्की पीस रहा है और ये...

 Published : Mar 02, 2023 06:53 am IST,  Updated : Mar 02, 2023 09:23 am IST

राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जलेबी बेबी बनकर डांस कर रही हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव में राखी ने दावा किया कि आदिल उस लड़की से शादी करने वाला है जिस पर उस पर बलात्कार का आरोप है।

 Rakhi Sawant instagram- India TV Hindi
Rakhi Sawant Image Source : RAKHI SAWANT INSTAGRAM

राखी सावंत हर दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है। राखी अभी अपने जीवन में काफी दुखी है। राखी के पति आदिल ने उन्हें धोखा दिया है, जिसके बाद राखी ने आदिल के खिलाफ केस दर्ज करवाया। कुछ दिनों पहले राखी की माता का भी निधन हुआ था। हाल ही में राखी ने खुलासा किया है कि आदिल ने उस ईरानी लड़की को बुलाया, जिसके साथ उसने कथित तौर पर बलात्कार किया था। उसने उससे कहा कि वह राखी को तलाक देने के बाद उससे शादी करेगा। हाल ही में राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राखी जलेबी बेबी बनकर डांस कर रही है।

Alia Bhatt-Raha: आलिया भट्ट 4 महीने की बेटी को लेकर जाएंगी कश्मीर, जानिए क्या है वजह

हाल ही में राखी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लाल रंग का ड्रेस पहनकर जलेबी बेबी में डांस कर रही है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में राखी के साथ जलेबी बेबी सिंगर फेम श्वेता सुब्रम भी नजर आ रही है। इस वीडियो में कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा ओह मेरी प्यारी लड़की हमेशा इस तरह झूमती रहो। मेरी जलेबी बेबी। एक ने कहा अच्छा लगरा रहा है आपको ऐसे देख के। इंशाल्लाह ऐसे खुश रहो। राखी, जलेबी के तरह टेढ़ी नहीं ढोकला के तरह खट्टी मीठी रहो। 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: होली के दिन होगी सई की मौत? गुंडों ने दिया खुला चैलेंज

इससे पहले राखी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें राखी दुल्हन बनी नजर आ रही थी। बता दें इस वीडियो में राखी आदिल नहीं किसी और के साथ नजर आई थी। इस वीडियो में राखी ने क्रीम और लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। उनके साथ एक शख्स क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए थे। राखी इस वीडियो में बोल रही थी कि एक बार शादी की है, अब दुबारा कभी नहीं करुंगी। मेरा एक ही दूल्हा है वो भी जेल में है। राखी दुल्हन की तरह अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो के लिए सजी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन