1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'टॉक्सिक' के ट्रेलर में पत्नी कियारा की परफॉर्मेंस पर फिदा हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा, बड़े पर्दे पर फिल्म देखने को बेकरार

'टॉक्सिक' के ट्रेलर में पत्नी कियारा की परफॉर्मेंस पर फिदा हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा, बड़े पर्दे पर फिल्म देखने को बेकरार

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 10, 2026 10:55 am IST,  Updated : Aug 10, 2026 10:55 am IST

यश स्टारर 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी एक पोस्ट शेयर किया है और फिल्म देखने की उत्सुकता जाहिर की है। इसी के साथ एक्टर ने पत्नी कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' में उनकी परफॉर्मेंस भी जमकर तारीफ की है।

yash- India TV Hindi
सिद्धार्थ ने की कियारा की तारीफ। Image Source : INSTAGRAM/@THENAMEISYASH@SIDMALHOTRA

कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गया है। टॉक्सिक के ट्रेलर में यश जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। इस क्राइम-थ्रिलर में यश दो भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं और दोनों ही किरदारों में वह शानदार लग रहे हैं। कियारा आडवाणी भी इस फिल्म के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले दिनों 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज हुआ था, जिसमें यश के साथ कियारा की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली। लेकिन, बोल्ड सीन्स को लेकर कुछ लोगों ने कियारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस बीच फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद कियारा को अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा का साथ मिला है। सिद्धार्थ ने 'टॉक्सिक' का ट्रेलर साझा करते हुए कियारा के अभिनय की जमकर तारीफ की है।

कियारा आडवाणी को मिला पति सिद्धार्थ मल्होत्रा का साथ

सिद्धार्थ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' का ट्रेलर शेयर किया है और इसमें कियारा आडवाणी की परफरॉर्मेंस की तारीफ करते हुए इसे उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस बताया है। सिद्धार्थ ने अपने पोस्ट में कियारा और टॉक्सिक की पूरी टीम को बधाई देते हुए लिखा- 'मेहनत, लगन और जुनून - ये सब बड़े पर्दे पर दिखेगा। यह तुम्हारी बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी, Ki!! गीतू मोहनदास और यश, आप और पूरी टीम ने जो जादू रचा है, उसे देखने का बेसब्री से इंतजार है। Toxic टीम को शुभकामनाएं। 26 अगस्त का इंतजार है।'

sidharth malhotra
Image Source : INSTAGRAM/@SIDMALHOTRAसिद्धार्थ मल्होत्रा का पोस्ट।

चर्चा में सिद्धार्थ का पोस्ट

सिद्धार्थ का ये रिएक्शन ऐसे समय पर आया है, जब कियारा और यश की केमिस्ट्री को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। ट्रेलर में दोनों एक्टर्स के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इससे पहले रिलीज हुए 'तबाही' सॉन्ग में भी दोनों ने अपनी केमेस्ट्री से सबको हैरान कर दिया था। और अब सिद्धार्थ का रिएक्शन भी हर तरफ चर्चा में है। बता दें, सिद्धार्थ के पोस्ट से पहले, बेंगलुरु में आयोजित हुए टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यश ने भी कियारा की परफॉर्मेंस के बरे में बात की थी और साथ ही कियारा को ये सलाह भी दी कि वह ट्रोलिंग पर ध्यान न दें और अपने किरदार के प्रति पूरी तरह समर्पित रहने के लिए उनकी तारीफ की।

यश भी कर चुके हैं कियारा की तारीफ

बेंगलुरु में आयोजित ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यश ने कियारा की तारीफ करहते हुए कहा कि दर्शकों ने 'टॉक्सिक' के ट्रेलर में कियारा की कामयाबी की बस एक झलक देखी है। सुपरस्टार ने कियारा को मेहनती बताया और एक एक्टर के तौर पर अपने फैसलों पर अडिग रहने के लिए भी प्रोत्साहित किया। यश ने इस दौरान कियारा का हौसला बढ़ाते हुए कहा, 'आप जिस चीज पर यकीन रखती हैं, बस वही करें, देखना लोग उसे सराहेंगे और उसकी तारीफ करेंगे। बात सिर्फ इतनी है कि हम शायद समय से थोड़ा आगे चल रहे हैं।' फिल्म की बात करें तो इसमें यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ इसम मल्टीस्टारर फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिका में हैं। ये 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः 'टॉक्सिक' में इंटीमेट सीन्स को लेकर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने दूर की टेंशन, दी सलाह- 'इसकी परवाह मत करो'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन