1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की हुई परमानेंट बुकिंग, देखें रॉयल शादी की पहली Photo

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की हुई परमानेंट बुकिंग, देखें रॉयल शादी की पहली Photo

 Published : Feb 07, 2023 11:03 pm IST,  Updated : Feb 08, 2023 06:35 am IST

Sidharth Malhotra और Kiara Advani की शादी में भारत के बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी अपने पति आनंद पिरामल के साथ पहुंची थीं। कियारा और ईशा अंबानी बचपन से दोस्त हैं।

sidharth kiara wedding photo- India TV Hindi
sidharth malhotra kiara advani wedding first photo Image Source : INSTAGRAM/KIARAALIAADVANI

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज 7 फरवरी 2023 को सात जन्मों के लिए शादी के बंधन में बंध चुके हैं। Sidharth Malhotra और Kiara Advani ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीरों में कियारा आडवाणी पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं तो वहीं Sidharth Malhotra ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी है जो उन पर काफी जच रही है। तस्वीरों मे दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है। Sidharth Malhotra और Kiara Advani की शादी की इन तस्वीरों को देख फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं।

कियारा आडवाणी ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है...हम अपनी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।'

शादी के लिए कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 5 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेसे पहुंचे थे, जहां 6 फरवरी को दोनों की हल्दी, मेहंदी सेरेमनी और संगीत नाइट थी। जिसमें दोनों ने अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ खूब मस्ती की। कियारा की शादी की तस्वीरों की बात करें तो पहली तस्वीर में दोनों हाथ जोड़े मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा का हाथ पकड़े एक-दूसरे की तरफ देखते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं तो वहीं तीसरी तस्वीर में Sidharth Malhotra अपनी पत्नी कियारा आडवाणी को गाल पर किस करते दिख रहे हैं।

कियारा आडवाणी ने पिंक लहंगे के साथ हीरे का भारी हार पहना है जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। Sidharth Malhotra ने अपनी शेरवानी से मैचिंग की पगड़ी पहनी है। दोनों की इस रॉयल शादी में पेस्टर रंगों का इस्तेमाल किया गया है। Sidharth Malhotra-Kiara Advani की शादी में सलमान खान, करण जौहर, शाहिद कपूर, जूही चावला और वरुण धवन जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: कियारा आडवाणी की बचपन की दोस्त हैं ईशा अंबानी, Photos में देखें दोनों का प्यार

मुंबई नगरिया में स्टार बनने के चक्कर में बर्बाद हुआ आदिल दुर्रानी, राखी सावंत ने पति पर लगाए गंभीर इल्जाम

मिल गया 'Anupamaa' का सबसे बड़ा फैन, सीरियल के बीच डिस्टर्ब करने पर हो जाता है खूंखार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन