1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Singer Rahul Jain FIR: रेप केस के आरोप पर सिंगर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं महिला को नहीं जानता

Singer Rahul Jain FIR: रेप केस के आरोप पर सिंगर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं महिला को नहीं जानता

 Published : Aug 16, 2022 11:03 am IST,  Updated : Aug 16, 2022 11:03 am IST

Singer Rahul Jain FIR: बीते दिन मुंबई पुलिस स्टेशन में सिंगर राहुल जैन (Singer Rahul Jain) के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई। जिसके बाद अब सिंगर ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।

Singer Rahul Jain - India TV Hindi
Singer Rahul Jain Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • राहुल जैन पर लगा रेप का आरोप
  • सिंगर ने कहा कि वह महिला को जानते तक नहीं

Singer Rahul Jain FIR: सिनेमा जगत के जाने माने सिंगर-कपोंजर राहुल जैन (Rahul Jain) मुश्किल में घिरते नज आ रहे हैं। उनके खिलाफ बीते दिन एक महिला ने रेप के मामले में FIR दर्ज कराई है। आरोप लगाने वाली महिला कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट है। जिसका कहना है कि राहुल ने अपने मुंबई के फ्लैट पर बुलाकर उनके साथ रेप किया है। इस मामले पर अब खुद राहुल जैन ने सफाई दी है। उन्होंने इस केस को झूठा बताया है। 

क्या बोले राहुल जैन 

अपने खिलाफ दर्ज हुई FIR और आरोप लगाने वाली महिला पर बात करते हुए राहुल जैन ने महिला के अनजान होने की बात कही। उन्होंने ईटाइम्स से हुई बातचीत में कहा है, 'मैं इस महिला को नहीं जानता हूं। ये जो भी आरोप मेरे ऊपर लगाए गए हैं, वो झूठे और बेबुनियाद हैं।' 

Sacred Games की ग्लैमरस जोया का हुआ ऐसा हाल, देखकर पहचानना मुश्किल

पहले भी एक महिला लगा चुकी आरोप 

आपको बता दें कि इसके पहले भी एक महिला राहुल जैन पर इस तरह का आरोप लगा चुकी है। उन्होंने खुद इस घटना का जिक्र अपनी बातचीत में किया है। उन्होंने कहा, 'इसके पहले भी एक महिला ने मेरे ऊपर आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में मुझे न्याय मिला। मुझे लगता है यह दोनों महिला एक दूसरे से मिली हुई हैं।' याद दिला दें कि पिछले साल 2021 में अक्टूबर महीने में यह मामला सामने आया था जब राहुल पर रेप और बच्चे को एबॉर्ट करने के आरोप लगाया गया था।

Kiara Advani ने अपने वीडियो से Sidharth Malhotra को किया कट, सबके सामने एक्टर ने खोल दी पोल

क्या लिखा है FIR में 

पुलिस अधिकारी ने दर्ज शिकायत के आधार पर जानकारी दी है कि महिला 11 अगस्त को सिंगर के फ्लैट पर विजिट करने गई थी। वहां सिंगर ने महिला को अपना सामान दिखाने के बहाने उसे अपने बेडरूम में आने को कहा और उसका बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक महिला फ्रीलांस कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट के रूप में काम करती है। सिंगर के खिलाफ धारा 376, 323 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन