1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हनुमान जी की 'गदा' और राम के धनुष ने मचाया गदर, सिंघम अगेन के नए गाने में दिखा रामायण का तड़का, देखें वीडियो

हनुमान जी की 'गदा' और राम के धनुष ने मचाया गदर, सिंघम अगेन के नए गाने में दिखा रामायण का तड़का, देखें वीडियो

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 19, 2024 03:57 pm IST,  Updated : Oct 19, 2024 03:57 pm IST

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का गाना 'जय बजरंगबली' रिलीज हो गया है। गाने में रामायण का तड़का और हनुमान की गदा देखने को मिल रही है। गाने ने महज 4 घंटे में 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। फिल्म दीपावली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

jai Bajrangbali- India TV Hindi
जय बजरंग बली Image Source : INSTAGRAM

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' इस दीपावली पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का ट्रेलर भी बीते दिनों जारी कर दिया गया था। अब शनिवार को फिल्म के मेकर्स ने इसका नया गाना 'जय बजरंगबली' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में हनुमान जी गदा और राम जी का धनुष जमकर गदर मचा रहा है। साथ ही गाने में रामायण का तड़का लोगों को पसंद आ रहा है। फिल्म की कहानी में रामायण की बैकग्राउंड कहानी फिट है। गाने में भी रणवीर सिंह हनुमान और अजय देवगन राम के करेक्टर को पकड़े हुए हैं। दोनों के बीच की भगवान और भक्त की कैमिस्ट्री भी गाने में देखने को मिल रही है। गाना शनिवार को रिलीज होते ही महज 4 घंटे में 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। गाने के बोल स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं। 

लोगों को खूब पसंद आया फिल्म का ट्रेलर

सिंघम अगेन का ट्रेलर भी बीते 6 अक्तूबर को रिलीज कर दिया गया था। फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को खूब पसंद आया है। फिल्म में लंबी चौंड़ी स्टारकास्ट देखने को मिल रही है। अजय देवगन और करीना कपूर के साथ अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह लीड रोल में दिख रहे हैं। फिल्म में एक्शन का दमदार तड़का देखने को मिलने वाला है। 

फिल्म से रोहित शेट्टी को उम्मीदें

बता दें कि रोहित शेट्टी की ये सिंघम सीरीज की तीसरी फिल्म है। इससे पहले 2 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। इन दोनों फिल्मों में अजय देवगन ने लीड रोल निभाया है। इस फिल्म को मिलाकर रोहित शेट्टी ने अपना एक कॉप यूनिवर्स तैयार किया है। जिसके सभी हीरो अब सिंघम अगेन में देखने को मिलने वाले हैं। फिल्म को लेकर रोहित शेट्टी काफी उत्साहित हैं। रोहित शेट्टी की पिछली फिल्म 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। अब एक बार फिर अपन चिर परिचित एक्शन के साथ रोहित शेट्टी वापसी कर रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन