1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रामायण की सीता' दीपिका चिखलिया पर भारी पड़ी उनकी ये भूल, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उड़ाया मज़ाक

'रामायण की सीता' दीपिका चिखलिया पर भारी पड़ी उनकी ये भूल, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उड़ाया मज़ाक

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 16, 2022 07:54 pm IST,  Updated : Aug 16, 2022 07:54 pm IST

दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने भी बाकि सभी सितारों की तरह अपने चाहनेवालों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

Dipika Chikhlia- India TV Hindi
Dipika Chikhlia Image Source : TWITTER

Highlights

  • 'रामायण की सीता' का सोशल मीडिया पर बना मज़ाक
  • दीपिका चिखलिया की एक भूल उन्हीं पर पड़ी भारी

15 अगस्त को पूरे देश में आज़ादी का जश्न मनाया गया। देश के लोग देशभक्ति के रंग में रंगे नज़र आए। हर घर तिरंगा देखने को मिला। साथ ही आम से लेकर खास सभी ने भारतवासी होने पर गर्व ज़ाहिर किया। बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी सभी को आज़दी केदिन की बधाई दी। लेकिन 'रामायण की सीता' यानी दीपिका चिखलिया को शुभकामनाएं देना भारी पड़ गया। दरअसल अपनी एक भूल के चलते दीपिका का सोशल मीडिया पर जमकर मज़ाक उड़ाया गया।

 
दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने भी बाकि सभी सितारों की तरह अपने चाहनेवालों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान एक ट्वीट किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो सफेद रंग के सलवार सूट में नजर आ रहीं थीं। इसके साथ ही उन्होंने अपने हाथ में तिरंगा पकड़ा हुआ था।

पाउट क्वीन करीना कपूर खान हैं पति सैफ अली खान के पाउट्स की दीवानी, बर्थडे पर शेयर की ऐसी बात फैंस हैरान

Priyanka Chopra ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन, इस तारीख को एक्ट्रेस करने जा रही हैं बड़ी अनाउंसमेंट

 

एक्ट्रेस के शेयर किए गए पोस्ट में यूं तो सबकुछ ठीक था। लेकिन उनका पाक पीएमओ को टैग करना सभी को खल गया। बस फिर क्या था भारत के आज़ादी के जश्न के मौके पर पाकिस्तान का कनेक्शन यूजर्स को रास नहीं आया। ट्वीट के सामने आते ही दीपिका को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। एक यूजर ने रामायण के लक्ष्मण की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘है प्रभु मुझे तो ये कोई माया जाल लग रहा है।' वहीं, दूसरा यूजर लिखता है, ‘आपने गलत प्राइम मिनिस्टर के ऑफिस को टैग कर दिया है। या फिर आप पाक पीएम को हर्ट करना चाहती हैं।‘ सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के मीम्स की मानों बाढ़ आ गई। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन