1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हाथों में आलता लगाए सोनाक्षी सिन्हा बनीं बहू रानी, बस इतने रुपये खर्च करके आप भी खरीद सकते हैं चांद-बूटा वाली ये सुर्ख लाल साड़ी

हाथों में आलता लगाए सोनाक्षी सिन्हा बनीं बहू रानी, बस इतने रुपये खर्च करके आप भी खरीद सकते हैं चांद-बूटा वाली ये सुर्ख लाल साड़ी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 25, 2024 08:56 pm IST,  Updated : Jun 25, 2024 08:56 pm IST

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का रिसेप्शन लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उनकी तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं और लोगों का दिल जीत रही हैं। एक्ट्रेस अपने रिसेप्शन पर हाथों में आलता, मांग में सिंदूर और सुर्ख लाल साड़ी पहने नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस की साड़ी के चर्चे हैं और हम आपके लिए एक्ट्रेस की साड़ी की कीमत लेकर आए हैं।

Sonakshi Sinha red reception saree- India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा की लाल साड़ी। Image Source : INSTAGRAM

हाथों में आलता...मांग में सिंदूर...सुर्ख लाल साड़ी, कुछ ऐसा ही था सोनाक्षी सिन्हा का रिसेप्शन अवतार। एक्ट्रेस ने जहां शादी के लिए विंटेज व्हाइट साड़ी कैरी की वहीं उन्होंने रिसेप्शन के लिए बिल्कुल सुहागन वाला अवतार चुना। लाल साड़ी में सोनाक्षी सिन्हा गजब की खूबसूरत लगीं। उनकी हर अदा लोगों का दिल जीतने वाली थी। सोनाक्षी की रिसेप्शन फोटोज हाल में ही सामने आई हैं और आते ही वायरल भी हो गईं। जब से ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं हर कोई सोनाक्षी की साड़ी के चर्चे कर रहा है। लोगों को सोनाक्षी की साड़ी काफी एलिगेंट और क्लासी लग रही है। अब लोग इस साड़ी की खासियत और कीमत जानने के लिए बैकरार हैं। ऐसे में हम आपके लिए एक्ट्रेस की साड़ी कीमत और खासियत दोनों ही लेकर आए हैं। 

कितनी है साड़ी की कीमत 

सामने आई तस्वीरों पर अगर आप नजर डालेंगे तो देखेंगे कि सोनाक्षी सिन्हा की लाल साड़ी पर गोल्डन वर्क किया गया है। सिल्क की इस साड़ी पर बूटा स्टाइल जरी वर्क है। एक्ट्रेस की इस साड़ी को रॉ मैंगो से लिया गया है। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी भी खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है। सोनाक्षी की साड़ी एक चाँद बूटा वाराणसी सिल्क ब्रोकेड साड़ी है। इस बनारसी साड़ी के साथ उन्होंने हाथों में गोल्डन चूड़े, गले में ग्रीन स्टोन वाला चोकर और कानों में बड़े इयररिंग कैरी किए। अब बात करें एक्ट्रेस की साड़ी की कीमत की तो इसे आप 79800 रुपये में खरीद सकते हैं। एक्ट्रेस की ये साड़ी हैंड वोवन (हाथों से बुनी हुई) है। सोनाक्षी सिन्हा की ये साड़ी वेटलेस ऑर्नामेंटेशन साड़ी है, जिसे डिजाइन करने के लिए 18वीं सदी से इंस्पीरेशन लिया गया है। इस साड़ी को खास तौर पर ऑडर देने पर तैयार किया जाता है और इसे बनाने में 4-5 हफ्ते का वक्त लगता है। 

Sonakshi Sinha saree price
Image Source : RAW MANGO WEBSITEसोनाक्षी सिन्हा की साड़ी की कीमत।

सादगी से की सोनाक्षी ने शादी

बता दें, 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की। उनकी शादी काफी सादगी से की गई। उन्होंने रेजिस्टर्स मैरिज की और फिर ग्रैंड रिसेप्शन भी होस्ट किया। इसमें सोनाक्षी और जहीर के परिवार वालों के अलावा इंडस्ट्री के लोग भी शामिल हुए। सलमान खान, रेखा, हुमा कुरेशी, काजोल, अदिति राव हैदरी, रिचा चड्ढा जैसे कई कलाकार शामिल हुए। अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की शादी के ही चर्चे हैं। बस कोई नहीं मौजूद रहा तो वो सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव और कुश थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन