1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इधर जहीर इकबाल और बहन सोनाक्षी सिन्हा ने की बैचलर पार्टी, उधर वायरल हुआ भाई लव सिन्हा का क्रिप्टिक पोस्ट

इधर जहीर इकबाल और बहन सोनाक्षी सिन्हा ने की बैचलर पार्टी, उधर वायरल हुआ भाई लव सिन्हा का क्रिप्टिक पोस्ट

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 18, 2024 06:41 am IST,  Updated : Jun 18, 2024 07:03 am IST

हाल ही में जहीर की बेचलर पार्टी से भी तस्वीरें सामने आई थीं। यही नहीं सोनाक्षी ने भी अपनी गर्ल गैंग के साथ जबरदस्त पार्टी की, जिसकी फोटोज एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर कीं।

sonakshi sinha- India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा का पोस्ट चर्चा में है। Image Source : INSTAGRAM

अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। सोनाक्षी जल्दी ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। चर्चा है कि अभिनेत्री 23 जून को जहीर इकबाल से शादी करेंगी, वह भी पूरे सात साल की डेटिंग के बाद। जी हां, सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे को सात सालों से डेट कर रहे हैं और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। हाल ही में जहीर की बेचलर पार्टी से भी तस्वीरें सामने आई थीं। यही नहीं सोनाक्षी ने भी अपनी गर्ल गैंग के साथ जबरदस्त पार्टी की, जिसकी फोटोज एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर कीं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी के साथ उनकी फ्रेंड और अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी दिखाई दे रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते भाई लव सिन्हा

सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बाकू की अपनी वेकेशन की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। जिसके साथ कुछ ऐसा लिखा है, जिसे लेकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि लव इस शादी को लेकर शायद खुश नहीं हैं। हैरान करे वाली बात तो ये है कि इस आर्टिकल को लिखे जाने तक लव सोनाक्षी को इंस्टाग्राम पर अपनी बहन फॉलो भी नहीं कर रहे थे।

चर्चा में लव सिन्हा का पोस्ट

लव सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बाकू वेकेशन की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'समय के साथ समस्या यह है कि हमारे पास यह कभी भी पर्याप्त नहीं होता।' इसके साथ लव ने मेमोरीज, थ्रोबैक और बाकू जैसे हैशटैग इस्तेमाल किए हैं। इस बीच सोनाक्षी की बेचलर पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपनी गर्ल गैंग के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में सोनाक्षी और उनका गर्ल स्क्वाड ब्लैक लुक में दिखाई दे रहा है।

सोनाक्षी-जहीर का वॉइस इनवाइट हुआ था वायरल

बता दें, पिछले दिनों सोनाक्षी का एक ऑडियो इनवाइट भी चर्चा में था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस ऑडियो इनवाइट में सोनाक्षी और जहीर को अपनी शादी के लिए गेस्ट को इनवाइट करते हुए सुना जा सकता है। दूसरी तरफ पिछले दिनों ही शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी पर रिएक्शन दिया था और कहा था कि 'मेरे आस-पास के लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मुझे इसकी जानकारी क्यों नहीं है, जबकि मीडिया को है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आज-कल के बच्चे मां-बाप का कंसेंट नहीं लेते, सिर्फ उन्हें जानकारी देते हैं और हम भी बताए जाने का इंतजार कर रहे हैं।' शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान की हर तरफ खूब चर्चा थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन