1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी ने बताया अपने और पति जहीर के बीच का सबसे बड़ा अंतर, शादी के बाद समझ आई ये बात!

सोनाक्षी ने बताया अपने और पति जहीर के बीच का सबसे बड़ा अंतर, शादी के बाद समझ आई ये बात!

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 17, 2024 03:50 pm IST,  Updated : Jul 17, 2024 03:50 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और कपल अपने दूसरे हनीमून के लिए फिलीपींस निकल गया है। इस बीच सोनाक्षी ने एक खुलासा किया है, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने और जहीर के बीच का सबसे बड़ा फर्क बताया है।

Sonakshi sinha- India TV Hindi
सोनाक्षी-जहीर के बीच क्या अंतर है? Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। सोनाक्षी और जहीर की शादी लगातार सुर्खियों में रही। एक्ट्रेस और उनके अभिनेता पिता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी को लेकर लगातार ट्रोल्स के निशाने पर रहे, जिसकी एक वजह थी सोनाक्षी और जहीर का अलग-अलग धर्म से होना। सोनाक्षी ने सात साल की डेटिंग के बाद जहीर से शादी की। एक्ट्रेस शादी के बाद अपने बेस्ट फेज में हैं और इन दिनों अपना सेकेंड हनीमून एंजॉय कर रही हैं। सोनाक्षी और जहीर फिलीपींस में अपना दूसरा हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच सोनाक्षी ने बताया है कि उनके और पति जहीर के बीच के सबसे बड़े अंतर का खुलासा किया है।

सोनाक्षी ने बताया अपने और जहीर के बीच का फर्क

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने और पति जहीर के बीच के फर्क का खुलासा किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में अपना और जहीर का वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस इनडोर जिम में पसीना बहाते देखी जा सकती हैं, वहीं जहीर बाहर जॉगिंग कर रहे हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा- 'इनडोर वर्सेज आउटडोर पीपल'। पोस्ट से साफ है कि भले ही कपल अपने हनीमून पर है, लेकिन साथ टाइम स्पेंड करते हुए अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं।

हनीमून 2 पर जहीर-सोनाक्षी

वहीं सोनाक्षी ने पति जहीर संग घूमते हुए भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों को साथ घूमते देखा जा सकता है। हनीमून पर सोनाक्षी और जहीर ने डेट नाइट भी एंजॉय की। जहीर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सोनाक्षी के बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं,जिसके साथ कैप्शन में लिखा- 'मेरी गर्ल के साथ डेट नाइट।' सोनाक्षी और जहीर लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ खूबसूरत नजारों की झलकियां शेयर कर रहे हैं। 

sonakshi sinha
Image Source : INSTAGRAMसोनाक्षी सिन्हा का पोस्ट

अनंत-राधिका के शुभ आशीर्वाद समारोह में पहुंचे थे सोनाक्षी-जहीर

सोनाक्षी और जहीर शादी के बाद से दोनों लगातार सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों सोनाक्षी अंबानी परिवार के जश्न में भी शामिल हुई थीं और इस दौरान उनके साथ उनके पति जहीर इकबाल भी थे। सोनाक्षी और जहीर अनंत-राधिका के शुभ आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। शादी के बाद ये पहली बार था, जब दोनों किसी पार्टी में नजर आए। इस दौरान सोनाक्षी ने मांग में सुर्ख लाल सिंदूर भरा था और माथे पर लाल बिंदी भी लगाई थी। उन्होंने अनंत-राधिका की आशीर्वाद सेरेमनी के लिए एक खूबसूरत अनारकली सूट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनंत-राधिका को उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन