1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा ने गैर जमानती वारंट दिया बयान, बताया आखिर उनके साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है

सोनाक्षी सिन्हा ने गैर जमानती वारंट दिया बयान, बताया आखिर उनके साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है

 Published : Mar 08, 2022 12:51 pm IST,  Updated : Mar 08, 2022 12:55 pm IST

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ गैर जमानती वारंट की खबर सामने आई। इसके बाद उनको लेकर कई तरह की खबरें चलने लगीं। आखिरकार एक्ट्रेस को खुद इस मामले को लेकर बयान देना पड़ा।

Sonakshi Sinha- India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ गैर जमानती वारंट की खबर सामने आई थी
  • सोनाक्षी और अन्य पर करीब 30 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगा था
  • यह घटना साल 2019 की बताई जा रही है

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ गैर जमानती वारंट की खबर सामने आई। इसके बाद उनको लेकर कई तरह की खबरें चलने लगीं। आखिरकार एक्ट्रेस को खुद इस मामले को लेकर बयान देना पड़ा। सोनाक्षी सिन्हा ने इस धोखाधड़ी के मामले को लेकर मीडिया के साथ सच्चाई शेयर की। सोनाक्षी का कहना है कि उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही वो शख्स पैसे वसूलने और पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसा कर रह रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकार्ता के अनुसार, सोनाक्षी को दिल्ली में एक इवेंट के लिए 28 लाख रुपये एडवांस में दिए गए थे। मगर वो वहां नहीं पहुंचीं। यह घटना साल 2019 की बताई जा रही है। अभिनेत्री को अगले महीने उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद अदालत में पेश होने की बात भी सामने आई थी।

LIVE: Women's Day 2022: राजकुमार की पोस्ट कर देगी इमोशनल, विद्या बालन-भूमि जैसे सेलेब्स ने लिखी ये बातें

सोनाक्षी ने केस को लेकर कहा है,"कुछ दिनों से बिना किसी सत्यापन के मेरे खिलाफ मीडिया में गैर जमानती वारंट जारी करने की खबरें चल रही हैं। यह पूरी तरह से काल्पनिक है और एक दुष्ट शख्स का काम है। मुझे परेशान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। मैं सभी पत्रकारों और समाचार संवाददाताओं से अनुरोध करती हूं कि इस तरह की फर्जी खबर को प्रकाशित ना करें।" हालांकि, एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि मामला मुरादाबाद कोर्ट में विचाराधीन है। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस पर रोक भी लगा दी है। 

आलिया भट्ट का हॉलीवुड डेब्यू, इस फिल्म के साथ इंटरनेशनल सिनेमा में हो रही एंट्री

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन