1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा ने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को किया बर्थडे विश, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को किया बर्थडे विश, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

 Published : Dec 10, 2023 05:15 pm IST,  Updated : Dec 10, 2023 05:15 pm IST

पिछले काफी समय से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के डेटिंग की अफवाहें हैं। इस बीच अब सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को बेर्शडे विश किया है। सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात सलमान खान के जरिए हुई थी।

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल किया बर्थडे वि- India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा ने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को किया बर्थडे विश Image Source : INSTAGRAM

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को लेकर काफी समय से डेटिंग की अफवाहें सामने आ रही हैं। 10 दिसंबर को सोनाक्षी सिन्हा के बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल का जन्मदिन है। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए बहुत ही प्यार पोस्ट शेयर किया है। साथ ही अपने प्यार का इजहार भी किया। उन्होंने अपने प्यारे पलों का एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया और प्यारा सा नोट भी लिखा है। 

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉयफ्रेंड जहीर को किया विश 

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के लिए जो बर्थडे पोस्ट शेयर किया है वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनके साथ एक प्यारी सी रील शेयर की और इसके साथ ही एक आनोखा सा नोट भी लिखा। नोट में लिखा है, 'मेरे क्रेजी Zee... सिर्फ मेरा साइको  @iamzahero को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' रील में लवबर्ड्स के कुछ सबसे प्यारे पलों को दिखाया गया है। 

वीडियो पर एक नजर डालें:

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉयफ्रेंड को बताया साइको

लवबर्ड्स ने पिछले साल सोनाक्षी के जन्मदिन के मौके पर अपने रिश्ते को इंस्टा पर ऑफिशियल कर दिया था। जहीर ने 2019 में सलमान खान द्वारा निर्मित रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'नोटबुक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में उनके साथ दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री नूतन की पोती प्रनूतन बहल थीं। यह जोड़ी अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के कपल होने की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं। अब इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट ने अक्सर अटकलों को हवा दी है। सोनाक्षी ने बर्थडे विश करते हुए बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को साइको बताया। 

सोनाक्षी सिन्हा का वर्कफ्रंट

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'काकुडा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसके अतिरिक्त वह 'निकिता रॉय' और 'द बुक ऑफ डार्कनेस' में अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नैय्यर के साथ-साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' में स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाली है।

ये भी पढ़ें:

Year ender 2023: इस साल इन स्टार किड्स का बॉलीवुड में चला जादू, यहां देखें पूरी लिस्ट

करीना कपूर की फोटो खींचते समय पैपराजी के साथ हुआ कुछ ऐसा, देखकर चौंक गईं बेबो

रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा की बर्थडे पार्टी में दिखा करण जौहर से लेकर आलिया भट्ट तक का जलवा

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन