1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी-जहीर की शादी से पहले सिन्हा परिवार का दिखा स्वैग, 'टीम ब्राइड' से शत्रुघ्न सिन्हा की खास तस्वीर आई सामने

सोनाक्षी-जहीर की शादी से पहले सिन्हा परिवार का दिखा स्वैग, 'टीम ब्राइड' से शत्रुघ्न सिन्हा की खास तस्वीर आई सामने

 Published : Jun 23, 2024 04:30 pm IST,  Updated : Jun 23, 2024 04:35 pm IST

दुल्हन बनने जा रही सोनाक्षी सिन्हा की पूजा सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा के प्री-वेडिंग फंक्शन 'टीम ब्राइड' की ये खास फोटोज सुर्खियों में है।

before Sonakshi Zaheer see special photo of Shatrughan Sinha family- India TV Hindi
सोनाक्षी-जहीर की शादी से पहले सिन्हा परिवार का दिखा स्वैग। Image Source : INSTAGRAM

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून, 2024 को शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शादी से पहले दुल्हन के परिवार ने एक पूजा समारोह आयोजित किया था, जिसकी कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हाल ही में एक अनदेखी तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें पूजा समारोह में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा अपने परिवार के साथ अपने घर 'रामायण' में जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में दोनों परिवार में जश्न का माहौल बना हुआ है।

सोनाक्षी की शादी से पहले सिन्हा परिवार का दिखा स्वैग

सोनाक्षी-जहीर की शादी से पहले सिन्हा परिवार की कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं। इस तस्वीर में शत्रुघ्न सिन्हा के करीबी दोस्त अनु रंजन जो सोनाक्षी के पूजा समारोह में शामिल हुई थीं उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी से पहले के जश्न की दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में पूरा सिन्हा परिवार दिखाई दे रहा है जिसका नाम 'टीम ब्राइड' रखा है। सभी लोग मुस्कुराते हुए इस ग्रुप फोटो के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं।

यहां देखें तस्वीर:

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी संग खास तस्वीर

सोनाक्षी की शादी से पहले की इन अनदेखी तस्वीरों में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा मेहमानों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं 'टीम ब्राइड' की ये फोटोज लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

सोनाक्षी सिन्हा का प्री-वेडिंग

22 जून, 2024 को सोनाक्षी सिन्हा के घर पर एक पारंपरिक प्री-वेडिंग पूजा समारोह को आयोजित किया गया, जिसमें उनकी मां पूनम सिन्हा भी नजर आईं। इस पूजा में उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा सहित परिवार के सदस्य शामिल हुए। मुंबई के घर 'रामायण' में प्री-वेडिंग रीति-रिवाजों में के दौरान सोनाक्षी को अपने परिवार संग देखा गया। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और आखिरकार उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन