1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में हनी सिंह का दिखा मस्तमौला अंदाज, डांस फ्लोर पर धमाल मचाते आए नजर

सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में हनी सिंह का दिखा मस्तमौला अंदाज, डांस फ्लोर पर धमाल मचाते आए नजर

 Published : Jun 24, 2024 10:56 am IST,  Updated : Jun 24, 2024 10:56 am IST

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी शादी के रिसेप्शन में यो यो हनी सिंह के परफॉर्म पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कपल का ये डांस वायरल हो रहा है।

Sonakshi Zaheer Yo Yo Honey Singh- India TV Hindi
सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में हनी सिंह का दिखा जलवा Image Source : INSTAGRAM

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली है। शादी के बाद उन्होंने मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी होस्ट किया। जहां उनकी पार्टी में सलमान खान, अनिल कपूर, रेखा से लेकर इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स जश्न में शामिल हुए। रिसेप्शन पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं, लेकिन इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें आप सोनाक्षी सिन्हा के दोस्त यो यो हनी सिंह को उनका पॉपुलर ट्रैक लाइव गाते देख सकते हैं। इतना ही नहीं कपल हनी सिंह के साथ झूमते नजर आ रहे हैं।

सोनाक्षी-जहीर ने दिल खोलकर डांस किया

हम सभी जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा को डांस करना कितना पसंद है। कई मौकों पर हमने उन्हें दिल खोलकर डांस करते हुए भी देखा है तो भला अपनी शादी में वो कैसे डांस न करें? वहीं रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' के मशहूर गाने 'छैया छैया' पर सोनाक्षी को अपने पति ज़हीर इकबाल के साथ डांस करते देखा गया। वीडियो में डांस के प्रति उनका प्यार साफ झलक रहा है।

यो यो हनी सिंह संग झूमे सोनाक्षी-जहीर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने वाले मेहमानों में से एक यो यो हनी सिंह भी थे। रैपर और सिंगर ने हमेशा सोनाक्षी संग अच्छी बॉन्ड को लेकर बात करते रहते हैं। दुल्हन के सबसे अच्छे दोस्त हनी सिंह ने पार्टी में धूम मचा दी। उन्होंने अपने लाइव परफॉरमेंस से स्टेज पर आग लगा दी। वहीं हनी सिंह संग सोनाक्षी-जहीर खुद को डांस करने से नहीं रोक पाए।

सोनाक्षी-जहीर का प्यार

इस वीडियो में सोनाक्षी-जहीर को हनी सिंह के सामने खड़े होकर नाचते हुए देखा जा सकता है। जब हनी सिंह अंग्रेजी बीट गा रहे थे तब कपल सिंगर के साथ डांस करते दिख रहे थे। दोनों का इन वायरल फोटोज और वीडियोज में खूब प्यार देखने को मिल रहा है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन