1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हाउसफुल-5 की वो पंजाबी हीरोइन, जो जैकलीन पर भी पड़ी भारी, डांस के मामले में है क्वीन

हाउसफुल-5 की वो पंजाबी हीरोइन, जो जैकलीन पर भी पड़ी भारी, डांस के मामले में है क्वीन

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 28, 2025 03:50 pm IST,  Updated : May 28, 2025 03:51 pm IST

सोनम बाजवा अपनी अपकमिंग फिल्म हाउसफुल-5 में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। बीते रोज रिलीज हुए इसके ट्रेलर में सोनम का धमाकेदार डांस भी देखने को मिल रहा है।

Sonam Bajwa- India TV Hindi
सोनम बाजवा Image Source : INSTAGRAM

28 बॉलीवुड सितारों से सजी फिल्म हाउसफुल-5 के रिलीज में अब 2 हफ्ते से भी कम का समय बचा है। बीते रोज मुंबई में जोर-शोर से इसका ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। अब इस फिल्म के रिलीज का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है और ट्रेलर को भी जमकर प्यार मिला है। ट्रेलर में अक्षय कुमार से लेकर जैकलीन फर्नांडिस की दमदार एक्टिंग देखने को मिल रही है। साथ ही एक पंजाबी हीरोइन सोनम बाजवा भी कमाल करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं सोनम बाजवा अपने दमदार डांस से जैकलीन को भी कड़ी टक्कर दे रही हैं। 

पंजाबी फिल्मों के बाद बॉलीवुड में धूम?

बॉलीवुड में मल्टीस्टारर फिल्मों की बात करें तो हाउसफुल-5 अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में छोटे बड़े स्टार मिला दिए जाएं तो कुल संख्या 28 से पार कर जाती है। अक्षय कुमार से लेकर चंकी पांडे और नाना पाटेकर समेत 5 हीरोइन्स भी फिल्म में नजर आ रही हैं। इनमें जैकलीन फर्नांडिस, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, नरगिस फाकरी और सोनम बाजवा जैसी एक्ट्रेस शामिल हैं। इन हीरोइन्स में जैकलीन और सोनम बाजवा का धमाकेदार डांस भी ट्रेलर में देखने को मिला है। दोनों ने अपनी अदाओं से भी फैन्स को दीवाना बनाया है। बीते रोज इसका ट्रेलर लॉन्च हुआ और संजय दत्त को छोड़कर पूरी स्टारकास्ट यहां मौजूद रही। 

6 जून को रिलीज हो रही फिल्म

बता दें कि हाउसफुल-5 अब रिलीज के लिए तैयार है और 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस फिल्म में खास बात ये है कि स्लेपिंग कॉमेडी के साथ धारदार सस्पेंस भी देखने को मिलने वाली है। फिल्म में एक मर्डर हो जाता है जो अरबों की संपत्ति का मालिक है। इस मालिक का किरदार रंजीत ने खुद निभाया है। वहीं रंजात मरने से पहले अपनी संपत्ति जॉली के नाम कर जाता है जो धीरे-धीरे प्रकट होने शुरू होते हैं। लेकिन अंत में कहानी मर्डर के फेर में उलझ जाती है। अब खास बात ये है कि इस फिल्म को 2 एंडिंग के साथ बनाया गया है और दोनों ही एंडिंग पास हो गई हैं। दोनों ही एंडिग्स के साथ फिल्म की कहानी देखी जा सकती है और रिलीज भी ऐसी ही हो रही है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन