1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बदन पर फैशन और आंखों में आंसू, रैंप पर वॉक करते हुए फूट-फूटकर रोने लगीं सोनम कपूर

बदन पर फैशन और आंखों में आंसू, रैंप पर वॉक करते हुए फूट-फूटकर रोने लगीं सोनम कपूर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 02, 2025 09:10 am IST,  Updated : Feb 02, 2025 09:10 am IST

सोनम कपूर भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रैंप पर चलते हुए काफी इमोशनल हो गईं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर यूजर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Sonam Kapoor- India TV Hindi
सोनम कपूर क्यों हो गईं इमोशनल? Image Source : INSTAGRAM

सोनम कपूर लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में जरूर बनी रहती हैं। पिछले दिनों सोनम कपूर सब्यसाची की 25वीं एनिवर्सरी के मौके पर आयोजित हुए इवेंट में नजर आई थीं और अब एक बार फिर सोनम कपूर चर्चा में हैं। सोनम कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रैंप पर चलते हुए काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। सोनम रैंप पर चलते हुए अचानक रो पड़ती हैं और फिर हाथ जोड़कर आगे निकल जाती हैं। अभिनेत्री के इस वीडियो पर यूजर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

रैंप वॉक करते-करते रो पड़ीं सोनम कपूर

अपने बेबाक फैशन के लिए मशहूर सोनम कपूर ने कल रात गुरुग्राम में दिवंगत डिजाइनर रोहित बल को समर्पित एक फैशन इवेंट में रैंप वॉक किया। इसी दौरान दिवंगत डिजाइनर को याद करते हुए अभिनेत्री काफी भावुक हो गईं और रैंप पर अपने आंसू नहीं रोक पाईं। दरअसल, रोहित बल का 1 नवंबर 2024 को ही 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया था, जिससे फैशन इंडस्ट्री में मातम पसर गया था। ऐसे में सोनम भी दिवंगत डिजाइनर को याद करके रो पड़ीं।

सोनम कपूर को याद आए रोहित बल

वीडियो में सोनम कपूर रोहित बल की खूबसूरत क्रिएशन में रैंप वॉक करती देखी जा सकती हैं। उन्होंने एक सफेद फ्लोर-लेंथ ड्रेस पहनी, जिसके साथ फुल स्लीव्स वाली बेज प्रिंटेड जैकेट थी। उन्होंने अपने बालों को पीछे की ओर एक जूड़े में बांध रखा था और इसे लाल गुलाबों से सजाया था। रोहित बल को याद करते ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। जिस पर कमेंट करते हुए ज्यादातर यूजर्स ने अभिनेत्री पर निशाना साधा।

वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

सोनम कपूर के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'काश आप सच में रोतीं, वो ज्यादा नेचुरल लगता।' एक और ने लिखा- 'ओवर एक्टिंग के लिए 10 रुपया काटो।' एक अन्य ने लिखा- 'पता नहीं क्यों, मेरी हंसी नहीं रुक रही है।' चौथा यूजर लिखता है- 'इतनी एक्टिंग फिल्मों में की होती तो कुछ काम तो मिलता।' ऐसे ही कमेंट्स से वीडियो का कमेंट बॉक्स भरा हुआ है।

सोनम कपूर ने रोहित बल को दी श्रद्धांजलि

दूसरी तरफ सोनम कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर कल रात से अपने लुक की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “ महान रोहित बल को श्रद्धांजलि देने के लिए चलना सम्मान की बात है। उनकी कलात्मकता, दूरदर्शिता और विरासत ने भारतीय फैशन को माप से परे आकार दिया है। उनकी स्मृति में रनवे पर कदम रखना भावनात्मक और प्रेरणादायक दोनों था - एक ऐसे डिजाइनर का जश्न मनाना जो एक आइकन था और हमेशा रहेगा। #रोहितबाल।”

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन